आज 73 साल के हुए CM Nitish, 9वीं बार मुख्यमंत्री पद का ले चुके हैं शपथ…..

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) 73 साल के हो चुके हैं। उन्होंने अपना 73वां जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देने से पीछे नहीं हटे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ( Yogi Adityanath) ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को जन्मदिन की बधाई दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।।

मिल रही जन्मदिन की बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को कई बड़े नेताओं की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म 1 जनवरी 1951 में नालंदा जिले के हरनौत में हुआ। साल 1972 में नीतीश कुमार ने बिहार कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की।

उसके बाद वह बिहार राज्य के बिजली बोर्ड विभाग में इंजीनियर के रूप में काम करने लगे। धीरे-धीरे वे राजनीति आ गए। साल 2000 में पहली बार वह बिहार के मुख्यमंत्री बने। 17 साल से अधिक समय से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं। हम माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करते हैं।