CM Nitish ने केके पाठक की कर दी छुट्टी!जानिए -अब कौन होंगे नए अपर मुख्य सचिव?

KK Pathak : अपने आदेशों के लिए मशहूर बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बिहार छोड़कर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए जा रहे हैं। दरअसल, केके पाठक को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजने का फैसला लिया गया है।

केके पाठक ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा था। इसके बाद सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है। केके पाठक पर बिहार से जाते जाते बड़ा एक्शन ले कर जा रहे हैं। बिहार के सभी वीसी और रजिस्ट्रार का वेतन रोक दिया गया।

केके पाठक ने जून 2023 में शिक्षा विभाग के एसीएस का पदभार संभाला था। उनकी कार्यशैली से राज्यपाल, तत्कालीन शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और उनकी पार्टी राजद विधायक समेत कई लोग नाराज थे।

राजद के सत्ता से हटने के बाद भी केके पाठक शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाते रहे। उनके निर्णयों के कारण राजभवन से टकराव भी हुआ। फिलहाल स्कूलों की टाइमिंग को लेकर केके पाठक का बिहार सरकार से टकराव चल रहा था।

शिक्षा विभाग में होगा बड़ा बदलाव

केके पाठक के केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने से बिहार के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव होगा उनकी जगह नया एसीएस कौन होगा यह अभी तय नहीं हुआ है। केके पाठक एक ऐसे अधिकारी के रूप में बिहार में काम कर रहे थे, जिनकी कार्यशैली से कई नेता जरूर नाराज थे, लेकिन शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सकता था।