कभी दिल्ली-हरियाणा में करता था मजदूरी, आज स्ट्रॉबेरी की खेती से करोड़पति बन गया बिहार का किसान…

Success Story: बिहार (Bihar) के लोग अक्सर काम की तलाश में दूसरे राज्य जाते हैं। आज जिस शख्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उन्होंने भी एक समय में काम के लिए अपना घर छोड़ा था। और काम की तलाश में हरियाणा (Haryana) गए थे।

यह कहानी औरंगाबाद जिले के रहने वाले बृजकिशोर मेहता (Brij kishor Mehta) की है। जिन्होंने धान, गेहूं की फसल छोड़कर एक ऐसी चीज की खेती शुरू की जिससे वह करोड़पति बन गए। इस चीज की खेती ने बृजकिशोर मेहता को धनवान बना दिया। तो चलिए जानते हैं क्या है वह चीज।

स्ट्रॉबेरी की खेती ने बनाया धनवान

बृजकिशोर को जिस चीज की खेती में धनवान बनाया वह है स्ट्रॉबेरी। स्ट्रॉबेरी (Strawberry) की खेती ने बृजकिशोर के साथ-साथ और भी कई किसानों की जिंदगी बदल दी। कभी नौकरी की तलाश में हरियाणा (Haryana) गए बृजकिशोर के यहां आज 200 लोग काम करते हैं।

कभी धान, गेहूं की खेती कर वे अपनी बुनियादी जरूरत को पूरा नहीं कर पाते थे। वहीं आज स्ट्रॉबेरी की खेती से उनकी अच्छी खासी कमाई हो रही है। आज स्ट्रॉबेरी (Strawberry) की खेती के बदौलत उनके परिवार के लोग शिक्षित हो रहे हैं। साथ ही घर की सारी सुख सुविधाओं को अच्छे से पुरा किया जा रहा है।

हरियाणा से 60 पौधे लेकर आए थे गांव

बृजकिशोर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह पहली बार हरियाणा से आए थे तो वे बस 60 स्ट्रॉबेरी (Strawberry) के पौधे लेकर आए थे। 60 पौधों से उन्होंने अपनी खेती शुरू की और आज वह 10 एकड़ में फैल गई है।

बृजकिशोर का गांव चिल्खी बिगहा में है। जब वे हरियाणा से स्ट्रॉबेरी (Strawberry) के पौधे लेकर आए थे तब किसी को इसके बारे में पता नहीं था। मगर आज 40 से ज्यादा किसान स्ट्रॉबेरी की खेती से जुड़े हुए हैं। आपको बता दें कि स्ट्रॉबेरी (Strawberry) से बृजकिशोर की सालाना कमाई 1 करोड़ 40 लाख तक हो जाति है।

बृजकिशोर का कहना है की 10 एकड़ की खेती में उन्हें 70 लाख तक की लागत लगती है। ऐसे में उन्हें 70 लाख का सीधा मुनाफा होता है। इतना ही नहीं बृजकिशोर के खेत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भी आ चुके हैं। कभी रोजगार के लिए दूसरे राज्य जाने वाले बृजकिशोर की किस्मत स्ट्रॉबेरी (Strawberry)की खेती ने पूरी तरह से बदल दी। आज वे खुद सैकड़ों मजदूरों को रोजगार देने में सक्षम हैं।