बिहार पुलिस आधुनिकीकरण पर 45 करोड़ खर्च करेगी..

डेस्क : बिहार पुलिस अपने आधारभूत संरचना और हथियार समेत अपने अन्य साजो-सामान पर 45 करोड़ से अधिक खर्च करेगी। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत निर्माण कार्य हथियारों की खरीद और FSL समेत अन्य तकनीकी सामान का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। पुलिस मुख्यालय में ADG आधुनिकीकरण डॉ. कमल किशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसपर मुहर भी लगा दी गई। गृह विभाग की सहमति मिलने के बाद इसे मंजूरी के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजा जाएगा।

स्नाइपर राइफल की भी खरीद का है प्रस्ताव बिहार पुलिस अपने बल की मारकर क्षमता को बढ़ाने के लिए स्नाइपर राइफल की भी खरीद करने का मन बना लिया गया है। स्नाइपर राइफल का इस्तेमाल दूर से ही सटीक निशाने के लिए किया जाता है। पुलिस के लिए इस तरह के हथियार, नक्सल प्रभावित इलाकों के साथ दियारा जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अभियान के दौरान ही काफी कारगर होता है। स्नाइपर राइफल के अलावा वॉयस लॉगर की खरीद का भी प्रस्ताव दिया गया है।

राज्य 40 तो केंद्र 60 प्रतिसबत करेगा खर्च : पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022-23 के आधुनिकीकरण योजना के तहत कुल 45 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च होगी। राज्य व केन्द्र सरकार दोनों द्वारा धनराशि आवंटित की जाएगी। राज्य सरकार 40 व केन्द्र द्वारा 60 फ़ीसदी राशि खर्च की जाएगी। यही वजह है कि पुलिस आधुनिकीकरण समिति का प्रस्ताव पहले गृह विभाग की प्राधिकृत समिति को जाना हैं। फिर केन्द्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी भी ली जाएगी।

Leave a Comment