तेजस्वी यादव की सुरक्षा बढ़ी – अब बुलेटप्रूफ कार और सुरक्षा में 40 कमांडो हमेशा रहेंगे तैनात..

डेस्क : बिहार में सियासी उथल-पुथल के बाद महागठबंधन की सरकार बन गई है। नई सरकार में मुख्यमंत्री तो पहले वाले ही हैं। लेकिन उप मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव ने शपथ लिया है। तेजस्वी यादव इससे पहले भी एक बार उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनते ही जेड सिक्योरिटी का सुरक्षा प्रदान किया गया है। तेजस्वी यादव जेड सिक्योरिटी की सुरक्षा में निकलेंगे। इनके सुरक्षा में 40 कमांडो और जवानों को लगाया गया है।

तेजस्वी यादव बुलेट प्रूफ कार में अपने सुरक्षा गार्ड के काफिले के साथ बाहर निकलेंगे। इनके सुरक्षा में 40 गोरखा जवान, बीएमपी जवान और स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों को शामिल किया गया है। तेजस्वी यादव के काफिले में 7 गाड़ियां एस्कॉर्ट में निकलेंगी। गाड़ियों में सुरक्षा जवान और अधिकारी सवार होंगे। इसके अलावा उनके कार्यकर्ताओं के भी गाड़ियां होंगी।

बायदें कि गुरुवार को राबड़ी आवास पर भारी संख्या में समर्थक तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे। इन सभी समर्थकों को जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था से दायरे में रहकर उपमुख्यमंत्री से मिलना पड़ा। नए मुख्यमंत्री घर के बाहर ही चाहने वालों से बधाई लेते दिखे।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया में कि ईडी के संबंध में कहते नजर आए। दरअसल जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हम सीबीआई और ईडी से नहीं डरते हैं। इस पर तेजस्वी यादव ने भी कहा कि ये सब हमारे आवास पर ही अपना ऑफिस खोल लें। तेजस्वी यादव का यह बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Comment