गर्व! बिहार के चंदन ने भारत को दिलाई एशियन लॉन बाउल्स में जीत…..

बैंकॉक के 15वें एशियन लॉन बाउल्स चैपिनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने अपना परचम लहराया। इस बार भारतीय टीम विजेता रही।

बता दें कि भारतीय टीम ने 15-10 से मलेशिया की टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। मुंगेर बिहार के चंदन सिंह (Chandan Singh) भी टीम का हिस्सा थे। टीम का हिस्सा बन उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने देश के साथ-साथ मुंगेर का भी नाम रौशन किया।

मुंगेर बिहार के हैं चंदन सिंह

चंदन सिंह (Chandan Singh) मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के सुपौल जमुआ के रहने वाले हैं। वे मध्य विद्यालय खड़गपुर में शारीरिक शिक्षक के पद पर थे। भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले चंदन सिंह को बिहार सरकार के द्वारा चलाई गई योजना “मेडल लाओ नौकरी पाओ” के तहत प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से सारा गांव बेहद खुश है। उन्होंने अपने देश को ही नहीं बल्कि मुंगेर को भी गौरवान्वित किया है।