महिला दरोगा का योन शोषण करने वाला हवलदार हुआ 8 महीने बाद गिरफ्तार – लम्बे समय से थी पुलिस को तलाश

डेस्क : आज के समय में यौन शोषण की घटनाएं आम बात हो गई है, यौन शोषण से ग्रसित महिलाए यदि समय रहते अपने लिए आवाज़ उठाए तो वह बच सकती हैं लेकिन वह ऐसा करने में आजतक असमर्थ हैं, बता दें कि यौन शोषण के मामले अब पुलिस महकमे तक पहुंच गए है। बिहार की राजधानी पटना में एक कांस्टेबल के पद पर नियुक्त सिपाही ने दरोगा के पद पर नियुक्त महिला सिपाही का योन शोषण किया।

महिला दरोगा का कहना है कि जब वह 17 साल की थी तब से कॉन्स्टेबल उसके साथ संबंध बना रहा है। उसने महिला दरोगा से झूठ बोला था कि उसकी शादी नहीं हुई है, हिन्दू रीतिरिवाज के मुताबिक़ शादी होने के बावजूद भी वह महिला दरोगा के साथ संबंध बनाता रहा। बीते 6 महीने से पुलिस कॉन्स्टेबल को ढूंढ रही थी और अब वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कांस्टेबल ने महिला दरोगा का अश्लील वीडियो भी बनाया था। साथ ही उस वीडियो को दिखा कर सिपाही ने कहा था की यदि तुमने मेरे बारे में कुछ भी कहा तो मैं उस वीडियो को इंटरनेट पर डाल दूंगा। साथ-साथ वह रोजाना इस वीडियो के माध्यम से महिला दरोगा को ब्लैकमेल किया करता था।

हवलदार का नाम राकेश सिंह है। राकेश सिंह अक्सर ही उसको ऊंचे पद पर पहुंचाने की बातें किया करता था लेकिन जब महिला को सच्चाई पता चली तो काफी देर हो चुकी थी। कई बार उसके साथ शोषण किया जा चुका था। महिला दरोगा ने लम्बे समय के बाद इंसाफ के लिए आवाज उठाई और राकेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। फिलहाल के लिए आरोपी हवलदार राकेश सिंह को रूपसपुर से गिरफ्तार किया गया है। हवलदार राकेश सिंह जगदेव पथ के पास रह रहा था। जगदेव पथ के पास कई दफा छापेमारी की गई तो पुलिस ने राकेश सिंह को एक अजीबोगरीब से पाया।

Leave a Comment