बिहार-यूपी के बीच होगा शानदार 8 लेन का पुल का निर्माण – 2025 तक बनकर हो जाएगा तैयार..

डेस्क : भरौली-हैदरिया (बक्सर-बलिया) के बीच गंगा नदी पर आठ लेन के पुल का निर्माण होना है। इस समय वहां 2 लेन का पुल बना हुआ है। पुराने पुल को तोड़कर महात्मा गांधी सेतु के तर्जपर सुपर स्ट्रक्चर बनेगा। साथ ही दो लेन नया पुल वहां बन रहा है, जिसके बाद फोरलेन पुल तैयार हो जायेगा। साथ ही अलग से नया फोरलेन पुल बनेगा। आपको बता दें भरौली और हैदरिया के बीच इस 8 लेन के पुल का निर्माण होने के 2025 तक समय निर्धारित किया है। बता दें गंगा नदी पर निर्मित ये 19वां नया पुल होगा। इसके बन जाने से इसकी कनेक्टिविटी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से हो जायेगी। साथ ही बक्सर से बलिया तक आने-जाने वालों के लिए सुविधा बढ़ जायेगी।

इस सुविधा से पटना से दिल्ली आने-जाने वालों यात्रियों को लाभ मिलेगा। साथ आठ लेन का पुल होने से ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगा। खबरों की माने तो करीब 22.6 किमी लंबाई में बनने वाली इस सड़क की अनुमानित लागत करीब 1769 करोड़ रुपये है। भरौली- हैदरिया फोरलेन सड़क को बनाने के लिए पिछले दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंजूरी दी थी।

बता दें इसके निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार हो गया है और सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू हो चुका है। इस फोरलेन सड़क को बनाने के लिए टेंडर से एजेंसी चयन कर निर्माण प्रक्रिया मार्च 2023 से शुरू होने की संभावना है। साथ ही इस सड़क और गंगा पर बनने वाले पुल का निर्माण 2025 में पूरा होने की संभावना है। पटना से बक्सर एलाइनमेंट पर 125 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण अंतिम चरण में है, जिससे पटना से बनारस जाना आसान हो जायेगा।

Leave a Comment