Bihar में लागू होगा गैंगस्टर कानून- अब खत्म होगा माफिया राज! जानें- विस्तार से…

डेस्क : बिहार में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। अब यूपी की तर्ज पर बिहार में भी नया गैंगस्टर कानून बनेगा। बिहार पुलिस मुख्यालय में पुलिस दिवस का आयोजन किया गया।

इसमें बिहार पुलिस के डीजीपी आरएस भट्टी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस विभाग में कामकाज को लेकर चर्चा हुई। आइए जानते हैं नए गैंगस्टर कानून के बारे में।

2 लाख पुलिस हर 13 करोड़ आबादी पर तैनात

डीजीपी आरएस भट्टी ने कहा कि बिहार की 13 करोड़ की आबादी पर 2 लाख जवान काम कर रहे हैं। सभी के सहयोग से बिहार पुलिस कानून व्यवस्था बनाये रखने में सक्षम है। पुलिस को दिए गए निर्देश के मुताबिक काम के दौरान जनता से संवाद करने से उनके संबंध बेहतर हुए हैं।

आपको बता दें कि अगले एक हफ्ते में बिहार में करीब 200 नए थाने खोले जाएंगे, जिससे पुलिसिंग आसान हो जाएगी। वहीं, साइबर क्राइम रोकने के लिए 44 पुलिस स्टेशनों के माध्यम से काम किया जा रहा है।

लागू होगा यूपी के तर्ज पर गैंगस्टर कानून

इसमें किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान भ्रष्टाचार और माफिया राज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए लाए जाने वाले कानून के मसौदे को मंजूरी दे दी गई। बैठक में कुल पांच प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इस कानून को इस बजट सत्र में ही विधानसभा में पेश किया जाएगा और पास होने के बाद इस पर शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।