Shilpa Shetty के बेटे का छलका दर्द, कहा- ‘पापा Raj Kundra की वजह से स्कूल में सुनना पड़ता है ताना…

साल 2021 शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के लिए मुश्किलों से भरा रहा। उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को कथित रूप से एडल्ट पिक्चर बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा (Raj Kundra) को दो महीने जेल में बिताना पड़ा था। उन्हें 21 सितंबर को बेल मिली थी।

जेल से छूटने के बाद राज कुंद्रा (Raj Kundra) काफी समय तक मीडिया (Media) से दूर रहें। उन्होंने अपने चेहरे को मास्क से ढका रखा। यह उनके और उनके परिवार के लिए मुश्किल समय था।

राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने कई बार अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में बात किया। मगर पहली बार उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि उनके जेल जाने के बाद उनके बेटे वियान कुंद्रा पर क्या बीती थी।

पिता की वजह से वियान को सुनने पड़े थे ताने

साल 2021 में राज कुंद्रा को एडल्ट फिल्म बनाने के मामले में जेल जाना पड़ा था। उस समय राज कुंद्रा के बेटे वियान कुंद्रा महज 10 साल के थे। मां शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने शुरुआत में उन्हें काफी संभाला मगर जब काफी समय बीत गया तो वियान अपने पिता के बारे में पूछने लगे।

पिता के लिए फूट-फूट रोए थे वियान

राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने बेटे वियान को लेकर बात करते हुए कहा कि, ‘शुरुआत के दो-तीन हफ्तों तक वियान ने खुद को संभाला। लेकिन 9 दिसंबर को मेरे बर्थडे के दिन वह खुद को संभाल नहीं सका।

वह काफी उदास हो गया। जेल ऐसी जगह है जहां पर यदि आप अपना इमोशन दिखाते हैं तो लोग आपका मजाक उड़ाते हैं और फायदा उठाते हैं। उस समय मुझे चादर ओढ़ कर रोना पड़ता था। वियान के लिए मैं हीरो था। वह जानता था कि उनके पिता कुछ गलत नहीं करेंगे’। क्योंकि यह कंपनी उन्हीं के नाम पर है। वह समय हमारे लिए काफी मुश्किल रहा’।