Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

शादीशुदा लड़की से मिलने पहुंचा उसका पुराना आशिक – घर वालों ने मौका पाकर उसे इतना पीटा की थम गई सच्चे आशिक की साँसे

डेस्क : इस वक्त बिहार से जुर्म की दास्तां सामने निकल कर आ रही है। बता दें की बिहार के कैमूर जिले के भभुआ गांव में एक शव मिला है। जैसे ही यह शव लोगों को प्राप्त हुआ तो लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में लोगों ने स्थानीय पुलिस को बुलाया और पुलिस ने मामले को धीरे-धीरे पानी की तरह साफ कर दिया। यह मामला पूरी तरह से प्रेम प्रसंग का है, बता दें कि लड़के का नाम राम प्रकाश जयसवाल है। वह एक लड़की से प्यार करता था, लेकिन जिस लड़की से वह प्यार करता था, उसके घर वाले उसे बिलकुल नहीं चाहते थे।

लड़के के घर वाले राम प्रकाश जयसवाल को देखना भी नहीं चाहते थे जिसके चलते वह उसको खेत में ली जाकर मारने पीटने लगे। बता दें कि करीब 1 साल से यह प्रेम प्रसंग जारी था। लड़की और लड़का दोनों छुप-छुप कर मिलते थे। कई बार उनके घर वालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में भी देखा था। ऐसे में लड़की के घरवाले बिल्कुल भी राम प्रकाश जायसवाल को देखना बर्दाश्त नहीं करते थे। इसलिए उन्होंने मौका पाकर राम प्रकाश जायसवाल को मौत के घाट उतार दिया। मारने के बाद उन्होंने रामप्रकाश के शव को खेत में फेंक दिया और वहां से घर चले गए।

इस मामले पर तीन लोगों के ऊपर एफ आई आर दर्ज करवाई गई है। इस मामले में राम केवल राम और उसके बेटे राम नारायण राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में एक और बेटा रोशन राम घर से फरार है। बता दें कि पुलिस लगातार दोनों पकड़े हुए व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। मौत का यह खौफनाक मंजर पहले कभी नहीं देखा गया। बता दें कि जिस खेत में शव को फेंका गया वह एक धान का खेत है। फिलहाल के लिए पुलिस लगातार आसपास के इलाकों में छापामारी करके भागे हुए रोशन राम को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *