महज 8 साल की उम्र में पैरेंट्स ने छोड़ा साथ, वेटर का काम कर किया गुजारा, ऐसा रहा Manisha Rani का संघर्ष..

Manisha Rani : सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में धमाल मचाने के बाद अब झलक दिखला जा 11 में धमाल मचा रही हैं। मनीषा रानी इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। बिग बॉस के बाद मनीषा का कद और भी ऊंचा हो गया है।

झलक दिखला जा सीजन 11 में अपने टैलेंट से एक बार फिर वह चर्चा का विषय बन गई हैं। लेकिन मनीषा रानी के लिए यहां तक ​​पहुंचना आसान नहीं रहा। आज बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री उनके संघर्ष की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. आइए विस्तार से जानते हैं मनीषा रानी की सफलता के पीछे का संघर्ष।

विवेक अग्निहोत्री मनीषा रानी से हुए प्रभावित

हाल ही में दिग्गज सिनेमा फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री भी मनीषा रानी के फैन हो गए। विवेक ने सोशल मीडिया पर मनीषा के लिए एक लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि वह इतनी कम उम्र में अनाथ और प्रतिभाशाली लड़कियों को प्रायोजित कर रही हैं।

विवेक अग्निहोत्री लिखते हैं कि मैं भारत के युवाओं की तरक्की से खुश हूं। बिहार के एक जिले मुंगेर की लड़की को देखें। जब वह 8 साल की थी, तब उसके माता-पिता अलग हो गए। छोटी-मोटी नौकरियां करने के बाद, 2015 में मुंबई गईं और उन्हें डांस इंडिया डांस के लिए चुना गया, लेकिन पहले राउंड में ही बाहर कर दिया गया।

फिर उन्होंने अपनी प्रतिभा को एक चुनौती के रूप में लिया, असहनीय संघर्ष के साथ खुद को मजबूत बनाया और 9 साल बाद मनीषा रानी नाम की इस युवा, रचनात्मक और प्रतिभाशाली लड़की ने झलक दिखला जा के फाइनल में अपनी जगह बनाई।

मनीषा रानी अनाथ बच्चों को करती हैं स्पॉन्सर्ड

यह प्रतिभाशाली भारतीय, मनीषा रानी, ​​जिनके पास कोई संसाधन नहीं था और कोई उम्मीद नहीं थी, आज एक सोशल मीडिया सेंसेशन और सबसे कम उम्र की हस्तियों में से एक है।

यही बात मुझे भारतीय युवाओं के बारे में आशा देती है। वह पिछले 11 वर्षों से भारत के छोटे शहरों की 11 अनाथ और प्रतिभाशाली लड़कियों को प्रायोजित भी करती हैं। माँ सरस्वती आप पर सदैव कृपा बनाये रखें।