Pankaj Udhas ने धर्म की दीवार तोड़कर फरीदा से रचाई थी शादी, काफी फिल्मी है कहानी…

Pankaj Udhas: मनोरंजन इंडस्ट्रीज से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि मशहूर गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) इस दुनिया में अब नहीं रहे। 72 साल की उम्र में यह महान सिंगर इस दुनिया को अलविदा कह गए। पंकज एक मशहूर गायक थे। उन्होंने चिट्ठी आई है, चांदी जैसा रंग है तेरा जैसी कई फिल्मों से मशहूर हुए थे।

26 फरबरी 2024 को दुनिया को अलविदा कहने वाले पंकज उधास की निधन पर उनके फैंस और मनोरंजन इंडस्ट्री के लोगों के बिच शोक का माहौल है। आज हम आपको पंकज उधास (Pankaj Udhas) और उनकी पत्नी फरीदा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दें कि पंकज उधास ने धर्म की दीवार नांघ कर फरीदा से शादी रचाई थी। फरीदा और उनकी दो बेटियां भी है। फरीदा और उनकी शादी किसी फिल्म की कहानी से काम नहीं है। आज हम आपको उनकी और फरीद की प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे।

फरीदा और पंकज की प्रेम कहानी

पंकज उधास (Pankaj Udhas) ग्रेजुशन की पढ़ाई कर रहे थे। मगर फरीदा एक एयर होस्टेस थीं। एक दिन की बात है पंकज के पड़ोसी ने फरीदा और उनकी मुलाकात करवाई। धीरे-धीरे यह दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। उसके बाद उन्हें प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। मगर इस शादी में मजहब की दीवार ने उनका रास्ता रोके रखा था।

फरीदा के पिता एक रिटायर पुलिस अफसर थे इस वजह से पंकज उनसे बात करने में और भी ज्यादा डरते थे। मगर उन्होंने हिम्मत से कम लिया और फरीदा के पिता से मिले। पंकज की बातों ने फरीद के पिता का दिल जीत लिया और वे इस शादी के लिए मान गए। इसके बाद ही फरीदा और पंकज की शादी हुई। उनकी दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों का नाम नायब और रीवा है।

कितनी थी नेटवर्थ

पंकज उधास (Pankaj Udhas) का नाम मनोरंजन इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में आता है। अपनी गायकी से पंकज उदास ने मनोरंजन इंडस्ट्री पर कई सालों तक राज किया। उनका आखिरी गाना “रात भर तन्हा रहा” था।

गायकी के अलावा पंकज उधास (Pankaj Udhas) अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते थे। जिसमें लाइव परफॉर्मेंस की झलकियां वे अपने फैंस के साथ शेयर करते थे। उनकी नेटवर्थ 24 से 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है।