Bihar में आ गया नया कंपोजिट सीलेंडर, पुराने वाले से बदलने का तरीका और खर्चा भी जानिए..

डेस्क : बिहार में घरेलू गैस सिलेंडरों की जगह अब कम्पोजिट सिलेंडरों ने ले ली हैं। धीरे धीरे इसे हर घर मे देखा जा सकेगा.कम्पोजिट सिलेंडर आम सिलेंडर की जगह कंपोजिट सिलेंडर हल्का और ब्लास्ट प्रुफ है। इसका निर्माण तीन स्तर में किया गया है। यह स्टील सिलेंडर की तुलना में आधे वजन का है। यहां जान लीजिए सिलेंडर से जुड़ी कुछ खास बातें।

इंडियन आयल ने अपने ग्राहकों के लिए हाल ही में नया LPG कंपोजिट सिलेंडर लांच किया है। इसका निर्माण 3 स्तर में किया गया है। अंदर से पहला स्तर हाई डेंसिटी पाइथिलीन का बना है। अंदर के इस स्तर को पालिमर से बने फाइबर ग्लास से कोट भी किया गया है और सबसे बाहरी स्तर भी HDPE का बना है।

यह स्टील सिलेंडर की तुलना में आधे वजन का ही है। लोहे के सिलेंडर जहां गैस के साथ 30-31 KG के होते हैं। वहीं, नया कंपोजिट सिलेंडर का वजन गैस के साथ महज 16 KG ही होगा। ये ब्लास्ट प्रूफ है। मतलब आग लगने पर ये ब्लास्ट नहीं करेगा, बल्कि यह पिघल जाएगा। यह सिलेंडर कुछ हद तक ही पारदर्शी होता है, जिसे देखा जा सकता है कि उसमें कितनी गैस बची हुई है। गैस की मात्रा देखकर ग्राहक अपने अगले रिफिल की प्लानिंग भी कर सकते हैं। यह जंग प्रतिरोधी भी है। इससे सिलेंडर में डैमेज नहीं होता। फर्श पर दाग भी नहीं लगता हैं। यह माडर्न किचेन की खूबसूरती को बढ़ाता है ।

Leave a Comment