बिहारवासियों को मिलेगी एक और बहुप्रतीक्षित पुल की सौगात – पलक झपकते ही पहुंचेंगे यूपी और झारखण्ड

डेस्क : बिहार सरकार की तरफ से एक बड़ी परियोजना को लेकर मंजूरी मिल गई है। बता दें कि कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार द्वारा पुल निर्माण की बात पर मुहर लगा दी गई है। ऐसे में मुख्य सचिवालय की कैबिनेट बैठक के दौरान पंडुका में सोन नदी पर दो लेन सेतु तथा इसके अप्रोच रोड को बनाने की मंजूरी मिल गई है। इस पुल निर्माण में केंद्रीय सड़क एवं संरचना निधि की हिस्सेदारी रहेगी।

सोन नदी पर होने वाले पुल के निर्माण के लिए बिहार राज्य पुल निगम का भी योगदान रहेगा। बता दें कि जैसे ही पुल तैयार होगा तो रोहतास जिले के पलामू से उत्तर प्रदेश और झारखंड तक का सफर आसान हो जाएगा। बिहार राज्य सरकार ने इस पुल निर्माण को मंजूरी दे दी है। ऐसे में कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने ऑनलाइन वार्ता में यह जानकारी दी कि जल्द ही पुल निर्माण पूरा हो जाएगा। ऐसे में यह पुल झारखंड के गढ़वा जिले के श्रीनगर के साथ-साथ बिहार के रोहतास को जोड़ेगा।

पुल के निर्माण के साथ-साथ सड़क का भी निर्माण हो रहा है। यह सड़क 68 किलोमीटर तक लंबी होगी, जैसे ही यह पुल बनकर तैयार होगा तो कांडी ,मझिआन, बरडीहा और विष्णुपुरा जैसे प्रखंड के लोग आसानी से आ जा सकेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ से आने वाले यात्री भी आसानी से बिहार पहुंच जाएंगे। अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक का सफर आसानी से तय किया जाएगा, बता दें कि यह पुल बहुप्रतीक्षित पुल है। पुल के निर्माण के लिए 210 करोड़ रूपए खर्च किया जाएगा। फिलहाल यह पुल 2024 में बनकर तैयार होगा।

Leave a Comment