अब बिहार से झारखंड का सफर होगा और आसान : यहां गंगा नदी पर बनेगा शानदार पुल…..

Bateshwarnath Rail Bridge : भागलपुर के कहलगांव में गंगा पर प्रस्तावित विक्रमशिला कटारिया रेल पुल परियोजना से बिहार और झारखंड के बीच यातायात को गति मिलने वाली है।

इस रेल पुल से बिहार और झारखंड के लोगों के लिए दूसरे राज्य जाना आसान हो जाएगा। इस योजना के तहत भागलपुर की ओर बटेश्वर स्थान से गंगा के दूसरी ओर नवगछिया के कटरिया तक नई रेलवे लाइन बनाई जाएगी। इससे गंगा के दोनों किनारे जुड़ जायेंगे।

रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने दी मंजूरी

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी 23 किलोमीटर लंबी इस ऐतिहासिक बाइपास लाइन के लिए सहमति दे दी है। रेल मंत्री ने कहा है कि कैबिनेट स्तर पर इसकी मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही काम आगे बढ़ेगा।

150 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन

देवघर से हंसडीहा-गोड्डा-पीरपैंती-विक्रमशिला-बटेश्वर स्थान होते हुए नौगछिया पहुंचेगी। इस लाइन पर 127 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। बटेश्वर स्थान के पास गंगा के दोनों छोर को रेल पुल के जरिये जोड़ने से रेलवे लाइन 23 किलोमीटर तक बढ़ जायेगी।

गौरतलब है कि रेल मंत्रालय ने बटेश्वर स्थान से कटारिया रेल ब्रिज का सर्वे कार्य पिछले साल ही पूरा कर लिया था। यह गंगा पुल देवघर से हंसडीहा, गोड्डा और पीरपैंती होते हुए नौगछिया से जुड़ेगा।

यह लाइन हावड़ा-पटना, देवघर-दुमका, भागलपुर-रामपुरहाट, जमालपुर-हावड़ा-मालदा और पटना-बरौनी और कटिहार सहित पांच रेलवे लाइनों के बाईपास के रूप में भी काम करेगी।

झारखंड और बिहार दोनों को फायदा

बटेश्वर स्थान में गंगा पुल के निर्माण से बटेश्वर स्थान, विक्रमशिला, चंपापुरी, मंदार, तारापीठ, देवघर, पारसनाथ एवं बासुकीनाथ पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होंगे। झारखंड और बिहार दोनों को फायदा होगा। विकास की गति बढ़ेगी। प्रवास का सिलसिला रुक सकता है।देवघर और पारसनाथ तीर्थस्थल के रूप में तेजी से विकसित होंगे।