चन्नी के ‘बिहार – यूपी भईये’ वाले बयान को लेकर नीतीश कुमार ने साधा निशाना, दिलाई गुरु गोविंद सिंह की याद

डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बिहारियों के खिलाफ अपना बयान देने पर उनका ही नुकसान बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं पंजाब के लोगों का बहुत ही प्रेम और आदर भाव बिहार से है। हर साल काफी संख्या में पंजाब के लोग पटना साहिब और बिहार के बाकी जगहों पर आते हैं। बिहार के लोगों के दिल में भी इनके प्रति काफी सम्मान है, लेकिन इसका उन्हें पता नहीं। न जाने किस तरह के व्यक्ति को पार्टी ने मौका दे दिया है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर बिहार सदर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म बिहार में ही हुआ। हमने राजगीर में कार्यक्रम आयोजित किया था जो गुरु नानक देव जी महाराज से ही संबंधित था। पटना साहिब आने वाले लोग राजगीर भी जाते हैं और बिहारी पंजाब के कितने लोगों की सेवा करते हैं। पंजाब में कोई भी विदेश जाते हैं तो उनके सब काम बिहार के लोग देखते हैं।

सीएम ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि छोड़िए, यहां यह सब ठीक नहीं। इसके बाद नीतीश कुमार कामराज लेन स्थित अपने सरकारी आवास भी पहुंचे। जहां पत्रकारों के सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना ही चाहिए।

बता दें कि रिम्स में लालू यादव से संख्या में आरजेडी के लोगों के जेल मैनुअल के खिलाफ मिलने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं यूपी चुनाव के बारे में भी उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी के लोग काम कर रहे हैं। सीएम ने एम्स में अपने आंखों का रूटीन चेकअप कराया। उन्होंने बिहार सदन को लेकर कहा कि यहां सबके रहने का पूरा प्रबंधन किया गया है।

Leave a Comment