पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बोला हमला, कहा – BJP के नेता बिहार के लिए अभिशाप…

बिहार के बेगूसराय गोलीकांड को लेकर जाप प्रमुख पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हमला बोलते हुए कहा है कि जब बेगूसराय में गोली चल रही थी उस वक्त गिरिराज सिंह लखनऊ में पिकनिक बना रहे थे। वहीं दूसरी तरफ नित्यानंद राय पूर्णिया में अमित शाह के आगमन का निमंत्रण बांट रहे थे।

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय जैसे लोग बिहार के लिए एक अभिशाप हैं। ये लोग बिहार के लिए अब बोझ बन चुके हैं और इन नेताओं के पाप और कुकुर्मों के चलते ही बिहार और बिहारी बदनाम हो रहे हैं। बिहार सरकार अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभा रही है।

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा के लोग पहले तो गलत काम करते हैं और बाद में शोर मचाने लगते हैं। बिहार और बिहारियों को बदनाम करने में सारी भूमिका भाजपा के नेताओं की है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नवादा से भागकर बेगूसराय पहुंचे हैं अब बेगूसराय से भागकर वो कहां जाएंगे? भाजपा के नेता सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए ही बिहार आते हैं, मोटरसाइकिल पर बैठकर पॉलिटिकल इवेंट करते रहते हैं लेकिन बिहार की जनता इनके रग रग से वाकिफ है। भाजपा के लोग चिंता न करें 2024 में जनता इनको जवाब अच्छी तरह से देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *