Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

बिहार बनेगा FM का हब! दरभंगा, कटिहार, सहरसा में रेडियो स्टेशन को केंद्र से मिली मंजूरी..

डेस्क : अब सहरसा के लोग भी जल्द ही FM रेडियो का लुत्फ उठा सकेंगे। केंद्र सरकार ने सूबे के सहरसा सहित कटिहार, दरभंगा और गोपालगंज में FM रेडियो स्टेशन खोलने पर मुहर लगा दी है। सबसे अधिक क्षमता वाला स्टेशन सहरसा में स्थापित होगा। यहां 10 KW की क्षमता होगी जिससे 70 से 80 किलोमीटर के दायरे में लोग FM रेडियो का लुत्फ उठा सकेंगे। वर्तमान में सहरसा के दिवारी में 100 w का FM रेडियो स्टेशन काम कर रहा था जिससे सहरसा के 1 किलोमीटर के दायरे के लोग लुत्फ उठा रहे थे। शहर के लोग भी अब तक इस सुविधाओं से मरहूम थे। सहरसा रेडियो स्टेशन के खुलने से खगड़िया, सुपौल, मधेपुरा, दरभंगा जिला सीमावर्ती के लोग भी लाभान्वित होंगे।

वहीं कटिहार 5 KW क्षमता का FM रेडियो स्टेशन स्थापित किया जाएगा। जिससे 20 KM के दायरे के लोग FM रेडियो का लुत्फ उठा पाएंगे। दरभंगा में भी 5 KW की क्षमता वाला FM रेडियो स्टेशन स्थापित करने की योजना है। जिससे 20 KM के दायरे के लोगों को फायदा होगा। वहीं गोपालगंज में एक किलोवाट क्षमता वाला FM रेडियो स्टेशन स्थापित किया जाएगा। जिससे 5 KM के दायरे के लोगों को फायदा होगा। मालूम हो कि साल 2021 में केंद्र सरकार ने दूरदर्शन केंद्रों को बंद कर दिया था। 3 फेज में अधिकांश केंद्रों को बंद कर दिया था। जिसमें सहरसा सहित अन्य दूरदर्शन केंद्र भी शामिल थे।

सहरसा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा है कि सहरसा के दिवारी स्टेशन में दूरदर्शन केंद्र बंद होने के बाद से ही FM रेडियो स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रयासरत था। सहरसा में 10 KW का FM रेडियो स्टेशन स्थापित होगा। जिसके निर्माण 9 करोड़ 62 लाख खर्च आएगा। इस पर लोग गाना, समाचार आदि भी सुन सकेंगे। इसकी क्षमता 60 से 70 KM तक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *