Chirag Paswan को बच्चा कहने पर बवाल, BJP ने कहा – रामविलास पासवान के लिए माफी मांगें नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा LJP (रामविलास) के मुखिया और सांसद चिराग पासवान को बच्चा कहने पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। BJP ने कहा कि सीएम नीतीश बहस से भाग रहे हैं, इसलिए इस तरह के बेतुके बयान दे रहे हैं। उन्होंने दिवंगत रामविलास पासवान के बारे में जो भी अपमानजनक बात कही, उसके लिए भी मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।

बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने गुरुवार को वीडियो संदेश जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार पार्ट टाइम मुख्यमंत्री और फुल टाइम कबगृह मंत्री हो चुके हैं। उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर मुख्यमंत्री का पद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सौंप रखा है। जब भी राजनीतिक कोई बात होती है, उनसे कुछ सवाल पूछा जाता है तो वे अलग-अलग तरह से बयानबाजी कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

निखिल आनंद ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार के सम्मानित नेता रहे दिवंगत रामविलास पासवान को लेकर अपमाजनक टिप्पणी की थी। अगर मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए नीतीश कुमार इस तरह के व्यक्तिगत बयान दे रहे हैं, तो लगता है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ अब गया है। उन्हें किसी अच्छे साइकोलॉजिस्ट से परामर्श लेनी चाहिए। रामविलास पासवान के अपमान पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Comment