बिहार के छात्र-छात्राओं की आई मौज! Bank Account में आएंगे इतने रुपए, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

डेस्क : बिहार के स्टूडेंट के लिए एक अच्छी खबर निकल कर सामने आई है, अब जल्दी आपके खाते में बड़ी रकम होने वाली है। सरकार ने इसकी जानकारी बिहार विधान मंडल के बजट सत्र में दी है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने घोषणा की मुख्यमंत्री बालिका साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति योजना की राशि जल्द ही लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। उन्होंने ये भी कहा की जल्द ही डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजा जाएगा।

आपको बता दे की बीते दिन शुक्रवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी विधान परिषद में डा. संजीव कुमार सिंह के अल्प सूचित प्रश्न का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि वैसे वैसे संबद्धता प्राप्त स्कूल जिन्हें अनुदान प्राप्त होता है उन्हें साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है। कतिपय कारणों से वर्ष 2020-21 में योजनाओं की राशि कोषागार से नहीं निकाली जा सकी। लिहाजा लाभार्थी लाभ से वंचित रहे। अब राशि की निकासी कर जल्द ही लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी की जाएगी।

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी सदन में कहा कि राजकीयकृत उच्च माध्यमिक स्कूलों और प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक स्कूल व उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिपिक संवर्ग पद को मरणशील घोषित कर उनके स्थान पर विद्यालय सहायक के पद सृजित करने के निर्देश थे। संबंधित पदों पर पंचायतों के जरिए नियुक्ति होनी है। रिक्ति के 50 प्रतिशत पदों पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति का प्रविधान किया गया है। अनुकंपा पर नियुक्ति नियोजन इकाई के द्वारा होनी है।

Leave a Comment