Bihar में यहां होगा राज्य का पहला ऑक्सीजन पार्क, लगेंगे खास किस्म के बांस के पौधे.. जानें –

डेस्क : बिहार के गोपालगंज में अब एक ऑक्सीजन पार्क बनने वाला है। थावे के जंगल में बन रहे इस ऑक्सीजन पार्क में भीमा प्रजाति के बांस के पौधे भी लगाए जाएंगे। ऑक्सीजन पार्क में पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा ऑक्सीजन पार्क में तमिलनाडु के सेलम की तरह भीमा प्रजाति के बांस के पौधे लगाए जाएंगे दूसरों के मुकाबले यह 62% ज्यादा ऑक्सीजन भी देता है साथ ही इसकी आयु दूसरे की आयु से ज्यादा होती है।

यह एक बार लगने के बाद तेजी से फैलता जाता है। इस प्रजाति के बाद को बार-बार लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। इसका विकास अपने आप ही काफी तेजी से होता है। इस पार्क में जिन झूले, फव्वारे आदि भी होंगे मौजूद तालाब को भी सजाया जाएगा। जिससे यहां पर लोगअधिक से अधिक आ सके। 75 शहरों के नगर स्कीम से यह विकसित किया जा रहा है बिहार में इसके लिए गोपालगंज के थावे जंगल को चुना गया है यह बिहार के प्रसिद्ध थावे मंदिर के पास मौजूद है यहां हर साल देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु आते हैं।

जहां जैव विविधता विविधता संरक्षण भी किया जाएगा इससे पर्यावरण शुद्ध भी रहेगा और पर्यटकों को बढ़ावा मिलेगा यहां पर पड़ोसी देश नेपाल से लाखों लोग आते हैं। यहां मंदिर आस्था का प्रतीक है थावे मंदिर में चैत्र के रामनवमी में एक मेला भी लगाया जाता है। जिसमें लाखों लोग आते हैं यहां लोगों की मान्यता है कि भक्त दर्शन मात्र से ही उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Leave a Comment