Bihar Police में 67735 पदों पर होगी बहाली जानें- कितनी है SI, ASI और कांस्टेबल की वैकेंसी….

शिक्षकों के बहाली के बाद बिहार सरकार (Bihar Government) पुलिस में जाने वाले कैंडीडेट्स (Candidates)के सपने को साकार करने वाली है। जी हां, बिहार पुलिस (Bihar Police) की बंपर भर्ती होने वाली है। बिहार सरकार (Bihar Government) द्वारा पेश किए गए वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में बिहार पुलिस की पदों की भर्ती के बारे में बताया गया है।

जी हां, शिक्षकों की भर्ती के बाद बिहार (Bihar) में पुलिस की बंपर भर्ती होने वाली है। इस भर्ती से 67735 रिक्त पदों को भरा जाएगा। हालांकि इसके लिए आवेदन कब जारी किया जाएगा इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है।

किन-किन पदों पर होगी बहाली

खबरों की माने तो बिहार पुलिस में बहाली कई चरणों में होंगे। पहले चरण में 24269 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें सब इंस्पेक्टर के 2000, कांस्टेबल के 19469, बिहार अग्निशमन के 88, वहीं ड्राइवर के 2800 पद भरे जाएंगे।

भर्ती की आधिकारिक सूचना प्राप्त होने के बाद कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यदि आपका भी सपना बिहार पुलिस में जाने का है तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। बिहार पुलिस के कांस्टेबल की भर्ती पिछले साल 2023 में भी हुई थी। बता दें कि पिछले साल पुलिस कांस्टेबल की 19,288 वैकेंसी थी।