कभी Pawan Singh के प्यार में पागल थी Akshara Singh, फिर दुश्मनी में ऐसे बदला रिश्ता!

Pawan Singh Akshara Singh Love Story : भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह दोनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री  (Bhojpuri Film Industry) के दिग्गज कलाकार हैं। दर्शक उनपर जान छिड़कते हैं। और जब यह दोनों एक साथ स्क्रीन पर आए तो आप लोगों की दीवानगी का अंदाजा लगा सकते हैं।

एक समय था जब अक्षरा सिंह (Akshara Singh)और पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री के बेस्ट जोड़ी माने जाते थे। उनका किसी फिल्म में होना ही फिल्म के सुपरहिट होने की गारंटी थी। फिल्म में लव सीन करते-करते ये सच में एक दुसरे को दिल दे बैठे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भोजपुरी इंडस्ट्री को दी। लेकिन आज यह दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन चुके हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी लव स्टोरी हेट स्टोरी में कैसे बदली।

कैसे हुआ प्यार

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह (Pawan Singh) की मुलाकात फिल्म शूटिंग के दौरान हुई। धीरे-धीरे यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों की रील और रियल लाइफ जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती थी। हर तरफ अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह (Pawan Singh) के प्यार के चर्चे थे। अक्षरा सिंह ने खुलेआम अपने रिश्ते को स्वीकारा था। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) पवन सिंह (Pawan Singh) के लिए काफी सीरियस थी।

वह उनसे शादी भी रचना चाहती थीं। मगर पवन सिंह (Pawan Singh) ने ज्योति सिंह से शादी रचा ली। यह पवन सिंह की दूसरी शादी थी। पवन सिंह (Pawan Singh) की पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम अक्षरा सिंह (Akshara Singh) से जुड़ा। मगर उन्होंने ज्योति सिंह से शादी रचा ली। अक्षरा को उनकी शादी की खबर सुनकर बड़ा धक्का लगा।

शादी के बाद टूटा रिश्ता

अक्षरा सिंह ने कई बार इस बात को इंटरव्यू में कहा कि ज्योति सिंह से शादी के बाद अक्षरा सिंह (Akshara Singh) यह रिश्ता नहीं रखना चाहती थी। इसीलिए पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह के रास्ते अलग हो गए। पवन सिंह (Pawan Singh) से अलग होने के बाद अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने यह भी कहा कि पवन सिंह की वजह से उन्हें कोई फिल्म ऑफर नहीं करता था। इतना ही नहीं अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने यह भी बात मीडिया के सामने कही थी कि एक्टर उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। इस तरह से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट कपल कहे जाने वाले अक्षरा सिंह (Akashra Singh) और पवन सिंह (Pawan Singh) के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए।