Bihar के इन जिलों में मिलने लगा पारदर्शी LPG Gas Cylinder, सस्ता भी और अच्छा भी..

डेस्क : बिहार में आजकल कम्पोजिट सिलेंडर की मांग धीरे धीरे बढ़ रही हैं अब हाजीपुर में भी यह कंपोजिट सिलेंडर (Composite LPG Cylinder) उपभोक्‍ताओं को मिलने लगा है। इसी माह से IOC के डिविजनल एरिया ने टाउन एरिया से इसकी शुरुआत हुई है। अब तक पटना, गया, आरा, नालंदा और बेगूसराय में ही इसकी उपलब्धता थी। हाजीपुर 6 वा शहर है जहां कंपोजिट सिलेंडर की शुरुआत की गई है। कंपोजिट सिलेंडर की शुरुआत सितंबर 2021 में राजधानी पटना से ही हुई थी। इस सिलेंडर में कई खूबियां भी हैं। यह सुरक्षित और तुलना में हल्‍का भी है। इसकी बनावट ऐसी हैं कि ब्लास्ट होने की बजाय यह पिघल जाता हैं।

पारदर्शी हैं ये कम्पोजीट सिलेंडर : IOCL के डिविजनल LPG हेड राहुल दीक्षित ने कहा कि कंपोजिट सिलेंडर का दायरा चरणबद्ध ढंग से बढ़ाया जा रहा है। इस सिलेंडर का कुछ हिस्सा पारदर्शी है अर्थात आर पार देखा जा सकता हैं. इससे उपभोक्ता गैस की मात्रा बाहर से ही देख परख सकते हैं। गैस खत्म होने से पहले ही दूसरे सिलेंडर के लिए बुकिंग भी करा सकते हैं। लाल रंग वाले सिलेंडर में कितना गैस है इसका पता नहीं चल पाता हैं जब अचानक गैस खत्‍म हो जाने पर तो उपभोक्‍ताओं को खासी परेशानी भी होती है। ले‍किन इस सिलेंडर में ऐसा नहीं होगा। दूसरी खास बात यह कि इसमें जंग नहीं लगता और यह लाल सिलेंडर से हल्का भी होता है। हाजीपुर के टाउन एरिया में यह अब से उपलब्ध हो गया है। एक माह में हाजीपुर की सभी एजेंसियों के पास यह उपलब्ध हो जाएगा।

Leave a Comment