Gold-Silver Price Today: महीने के पहले दिन सोने के भाव थमें, महंगा हुआ चांदी, चेक करें ताजा रेट….

Gold-Silver Price Today:  पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है।

पिछले महीने की बात करें तो पिछले महीने सोने के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखी गई। वही आज इस महीने के पहले दिन सोने के भाव में स्थिरता देखी गई है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।

महीने के पहले दिन सोने के भाव थमें

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 1 March के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के पांचवे दिन सोने के भाव में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। जानिए आज कितना है सोने का भाव?

आज 1 March के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,830 रूपए है। वहीं कल यानी कि गुरूवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,830 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,590 रुपए किलो है। वही कल भी इसका भाव 57,590 रुपए किलो था।

लगातार गिर रहे चांदी के भाव

पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले महीने चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखी गई। वहीं आज इस महीने के पहले दिन चांदी के भाव में उछाल दर्ज की गई है। आज चांदी 300 रूपए मंहगा हो गया है।

आज की बात करें तो आज सप्ताह के पांचवे दिन चांदी के भाव में 300 रूपए की बढोतरी देखने को मिला है। आज चांदी 74,200 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 73,900 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 62,880 (24 कैरेट)
  • 57,640 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 62,990 (24 कैरेट)
  • 57,740 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 62,700 (24 कैरेट)
  • 57,950 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 62,990 (24 कैरेट)
  • 57,740 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 62,830 (24 कैरेट)
  • 57,590 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 62,830 (24 कैरेट)
  • 57,590 (22 कैरेट)