Gold Silver Price Today: आज थम गए सोने-चांदी के भाव, खरीदने से पहले चेक करें नया रेट….

Gold Silver Price Today: पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। पिछले महीने की बात करें तो पिछले महीने सोने के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखी गई।

वही इस महीने सोने के भाव काफी उछाल देखने को मिल रही है। कल सोने के भाव में 1000 रूपए का इजाफा देखने को मिला था। वही आज सोने के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।

आसमान छूने के बाद आज थमें सोने के भाव

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 4 March के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के पहले दिन सोने के भाव में स्थिरता देखी गई है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने का भाव?

आज 4 March के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 64,090 रूपए है। वहीं कल यानी कि रविवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 63,160 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 58,750 रुपए किलो है। वही कल भी इसका भाव 57,900 रुपए किलो ही था।

चांदी के भाव भी थमें

पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले महीने भी चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखी गई। वही इस महीने चांदी के भाव में उछाल दर्ज की जा रही है।

आज की बात करें तो आज सप्ताह के पहले दिन चांदी के भाव में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। आज चांदी 77,000 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल भी इसका भाव 77,000 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 64,140 (24 कैरेट)
  • 58,800 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 64,220 (24 कैरेट)
  • 58,900 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 64,530 (24 कैरेट)
  • 58,750 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 64,240 (24 कैरेट)
  • 58,900 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 64,090 (24 कैरेट)
  • 58,750 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 64,090 (24 कैरेट)
  • 58,750 (22 कैरेट)