Chahal की पत्नी Dhanashree के साथ कौन है ये शख्स? फोटो देख फैंस को आया गुस्सा!

Chal Wife Dhanushree Photo Viral : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल फिलहाल इंटरनेशनल मैचों से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के चलते वह लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। इस बार युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनश्री वर्मा को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

दरअसल, धनाश्री वर्मा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में धनाश्री वर्मा एक अन्य शख्स के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को खुद धनाश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये देखकर युजवेंद्र चहल के फैंस नाराज दिखे।

दरअसल, धनश्री ने हाल ही में एक टीवी शो में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह एक पार्टी में भी शामिल हुईं। यहां कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ फोटो क्लिक कराई। प्रतीक ने ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इसमें वह धनश्री के पीछे नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखकर सोशल मीडिया पर फैन्स ने खूब रिएक्शन दिए हैं। चहल के कुछ फैंस के द्वारा उनके लिए दुख भी हुआ। लेकिन बताया जा रहा है कि इस पार्टी में चहल भी थे।

प्रतीक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो उन्होंने मलाइका अरोड़ा के साथ भी एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने मलाइक के साथ डांस भी किया। लेकिन चहल के फैंस को धनश्री के साथ उनकी फोटो पसंद नहीं आई।

आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपनी पत्नी को सपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। धनश्री ने टीवी शो झलक दिखलाजा में हिस्सा लिया था।