7वें आसमान से औंधे मुँह गिरे Gold के दाम, अब ₹29749 प्रति 10 ग्राम में खरीदें सोना, जानें –

डेस्क : गहने के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भीजारी रहा। गुरुवार को सोने की कीमत में लगभग ₹300 प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई। दूसरी तरफ चांदी की कीमत में लगभग 750 किलो प्रति ग्राम नरमी आई। अब सोना ₹51000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 60000 प्रति किलो के नीचे पहुंच गया है।

ऐसे में सोना आपने all-time हाई से 5300 सौ और चांदी 20000 रुपए सस्ता हो गया है। गुरुवार को सोना ₹302 प्रति 10 ग्राम की रेट से सस्ता होकर 50853 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं पिछले बुधवार को सोना₹241 प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 51155 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका। चांदी की बात करें तो गुरुवार को ₹745 सस्ता हो कर ₹59999 प्रति किलो पर बंद हुई। 24 कैरेट वाला सोना ₹302 सस्ता होकर गुरुवार को₹50853, 30 कैरेट वाला सोना ₹301 सस्ता हो कर₹50649, 22 कैरेट सोना ₹277 सस्ता होकर₹46581,18 कैरेट सोना 226 रुपए सस्ता होकर 38140 और 14 कैरेट सोना ₹177 सस्ता होकर 29749 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

आपको बता दें कि अगस्त 2020 में सोना ने अपना ऑल टाइम हाई 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम बनाया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से लगभग 19981 रुपए प्रति किलो सस्ता मिल रहा था। अभी तक चांदी का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलो है। दरअसल, रूस- यूक्रेन युद्ध के बाद से दुनिया भर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी हलचल देखी गई है। अब अगर 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड गहनों की खुदरा कीमत जानना चाहते हैं तो 8955 664433 पर मिस्डकॉल करें और थोड़ी देर में आपके फोन पर एक एसएमएस आएगा जहां आप को इसकी जानकारी मिल जाएगी।

वहीं लगातर अपडेट के लिए आप ibjarates.com पर भी देख सकते हैं। यदि आप अपने सोने की शुद्धता की जांच करना चाहते हैं तो सरकार की तरफ से इसके लिए एक एप बनाया गया है। ग्राहक अपने सोनेकी शुद्धता की जांच बीआईएस के ज़रिए कर सकते हैं। इस ऐप पर आप अपने सोने की शुद्धता की जांच करने के साथ ही अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Comment