महज 3 महीने में खड़ी कर दी ₹9,800 करोड़ की कंपनी! जानिए- देश के सबसे युवा अरबपति की कहानी…

India’s Youngest Billionaire : देश में एन्टरप्रिन्योर (Entrepreneur) की संख्या कम नहीं है। इतना ही नहीं लगातार इसकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। खासकर युवा एन्टरप्रिन्योर (Entrepreneur) की संख्या हमारे देश में लगातार बढ़ती जा रही है। आज हम आपको एक ऐसे ही युवा एन्टरप्रिन्योर (Entrepreneur) के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 27 साल की उम्र में करोड़ों की संपत्ति कमाई है।

इतना ही नहीं इस युवक का नाम सबसे कम उम्र के अरबपति (India’s Youngest Billionaire) की लिस्ट में भी शामिल है। इस युवक का नाम पर्ल कपूर (Pearl Kapoor) है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पर्ल कपूर (Pearl Kapoor) से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं। हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं। उनकी कंपनी का क्या नाम है?

पर्ल कपूर के बारे में

पर्ल कपूर Zyber 365 के फाउंडर हैं। अपने स्टार्टअप से उन्होंने इतना सक्सेस पाया कि आज वह देश के सबसे युवा अरबपति की लिस्ट में शामिल हैं। Zyber 365 एक वेब और एआई-बेस्ड ओएस स्टार्ट-अप है। पर्ल कपूर (Pearl Kapoor) की नेटवर्क की बात करें तो वे 1.1 मिलियन अरब डॉलर यानि की 9,129 करोड़ रुपए के मालिक हैं। उनके पास कंपनी की 90% शेयर है।

कहा की पढ़ाई

पर्ल कपूर (Pearl Kapoor) ने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से इन्वेस्टमेंट बैंकिंग से ग्रेजुएशन किया है। Zyber 365 की शुरूआत से पहले पर्ल कपूर (Pearl Kapoor) ने बिजनेस एडवाइजर के तौर पर फाइनेंशियल एडवाइजर और एंटियर सॉल्यूशंस कंपनी में काम किया था।

Leave a Comment