न मुकेश-नीता अंबानी…न ही बच्चे : जानें- कौन है रिलायंस इंडस्ट्रीज के असली मालिक…..

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। हाल ही में गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की प्री वेडिंग फंक्शन (Pre Wedding Function) रखी गई थी।

इस प्री वेडिंग फंक्शन (Pre Wedding Function) में देश-विदेश के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए थे। हर तरफ अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मरचेंट (Radhika Merchant) के प्री वेडिंग फंक्शंस की ही चर्चा हो रही है।

मगर आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। जैसा कि आप सभी को पता है मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक है।

आप लोग ऐसा सोच रहे होंगे कि रिलायंस इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी मुकेश अंबानी के पास होगी या फिर उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) या नहीं तो उनके बच्चों के पास होगी। मगर हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अंबानी परिवार के इस सदस्य के पास रिलायंस की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। तो चलिए जानते हैं कौन है वह शख्स।

अंबानी परिवार के पास रिलायंस की 50 फ़ीसदी से अधिक की हिस्सेदारी

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) देश के बड़े उद्योगपतियों की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति 117 बिलियन डॉलर बताई जा रही है। अंबानी परिवार के पास रिलायंस कंपनी की 50% से अधिक की हिस्सेदारी है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंबानी परिवार के सदस्यों में से किसके पास रिलायंस की सबसे अधिक हिस्सेदारी है? बहुत से लोगों को लगता होगा कि मुकेश अंबानी नीता अंबानी या फिर उनके बच्चों के पास कंपनी की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी होगी। मगर यह सच नहीं है।

किसके पास है रिलायंस की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की पत्नी और मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी (Kokilaben Ambani) के पास रिलायंस इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है।

कोकिलाबेन के पास कंपनी के 1,57,41,322 शेयर हैं। यह कंपनी की 0.24% हिस्सेदारी है। कोकिलाबेन की कुल संपत्ति कितनी है इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी प्राप्त नहीं है। मगर खबरों की माने तो उनकी कुल संपत्ति 18,000 करोड़ रुपए है।