World’s Richest Women : ये है दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं, List में भारत की लेडी भी शामिल…..

World’s Richest Women: आपने बिल गेट्स, मार्क जकरबर्ग, एलन मस्क का नाम सुना होगा। यह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल है। मगर क्या आपको पता है कि दुनिया के सबसे अमीर महिला कौन है? आज हम इस आर्टिकल में आपको दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। इस लिस्ट में एक भारतीय महिला भी शामिल है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट।

Francoise Bettencourt Meyers

Francoise Bettencourt Meyers दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में नंबर एक पर हैं। आपको बता दें कि Francoise Bettencourt Meyers की कुल संपत्ति 97.5 बिलियन डॉलर है। वे L’Oréal की मालकिन हैं। 70 साल की Francoise Bettencourt Meyers दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के लिस्ट में 15वें नंबर पर आती हैं।

Alice Walton

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Alice Walton का नाम आता है। Alice Walton वॉलमार्ट (Walmart) कंपनी की मालकिन हैं। उनकी कुल संपत्ति 71.5 बिलियन डॉलर है। वहीं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों के लिस्ट में उनका 21वां स्थान आता है।

Julia Koch

Julia Koch सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वे koch Industries की मालकिन हैं। उनकी कुल संपत्ति 61.4 बिलियन डॉलर है। वहीं दुनिया के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में Julia Koch ने 24वां स्थान प्राप्त किया है।

Jacqueline Mars

यूएस की Jacqueline Mars दुनिया के सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में चौथे स्थान पर है। 80 साल की Jacqueline Mars की कुल संपत्ति 38.7 बिलियन डॉलर है। Jacqueline Mars कैंडी और पेट फूड का बिजनेस करती हैं। वहीं दुनिया की अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में वे 34वें स्थान पर हैं।

MacKenzie Scott

MacKenzie Scott ने सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। MacKenzie Scott अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की पूर्व पत्‍नी हैं। दुनिया की सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में वे 43वें स्थान पर हैं।

Miriam Adelson

Miriam Adelson इस लिस्ट में छठे नंबर पर आती हैं। उनका कसीनो (Casinos) का बिजनेस है। Miriam की कुल संपत्ति 34.5 बिलियन डॉलर है। वहीं विश्व के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में Miriam ने 45वां स्थान प्राप्त किया है।

Savitri Jindal

दुनिया के सबसे अमीर महिलाओं के लिस्ट में एक भारतीय महिला का नाम भी शामिल है। यह कोई और नहीं बल्की Savitri Jindal हैं। Savitri Jindal स्टील कंपनी की मालकिन हैं। उनकी कुल संपत्ति 31.1 बिलियन डॉलर है। इसके अलावा दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में वे 49वें नंबर पर आती हैं। जबकि भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में Savitri Jindal नंबर एक पर हैं।