Aashram Season 4 : इस दिन रिलीज होगी आश्रम 4, दिखेगा बाबा निराला का अलग अंदाज

Aashram Season 4 : बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। आश्रम से लेकर एनिमल तक उनके काम को काफी सराहना मिली है। बॉबी देओल की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ी हुई हैं। बॉबी देओल की OTT सीरीज आश्रम के 3 सीजन सफलतापूर्वक आ चुके है और चौथे सीजन के इंतजार उनके फैन को बेसब्री से इंतजार है।

क्या है आश्रम 4 की स्टारकास्ट:

प्रकाश झा द्वारा बनाई गई वेबसिरिज आश्रम के 3 सीजन आ चुके हैं। आश्रम 4 भी बड़ी जल्द रिलीज़ होने वाली है। इस सीरीज में बॉबी देओल, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, दर्शन कुमार, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सन्याल, तुषार पांडे, विक्रम कोचर, ईशा गुप्ता, त्रिधा चौधरी, राजीव सिद्धार्थ, सचिन श्रॉफ, अनुरिता झा, परिणित सेठ, जहांगीर खां, प्रीति सूद,कनुप्रिया गुप्ता, नवदीप तोमर, अयान आदित्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है।

ये सीजन आश्रम का सबसे महत्वपूर्ण सीजन होगा क्योंकि बाबा का भंडा फोड़ने के काफी करीब इंस्पेक्टर और डॉक्टर का किरदार निभा रहे दर्शन कुमार और अनुप्रिया गोयनका है।

इस दिन आश्रम 4 होगी रिलीज:

आश्रम 4 का टीजर जून 2022 में रिलीज हुआ था। बाकायदा MX Player ने सोशल मीडिया पर टीजर लांच करते हुए पोस्ट भी किया था। आश्रम 4 साल 2024 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में स्ट्रीम होनी की पूरी तैयारी में है।