प्रेग्नेंट Deepika Padukone ने अंबानी बेटे के प्री वेडिंग में किया जमकर डांस, देखिए- Video….

Radhika Merchant and Anant Ambani Pre Wedding: इन दिनों गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की प्री वेडिंग फंक्शंस चल रहे हैं। मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में कोई भी कमी नहीं छोड़ी है।

भव्य तरीके से प्री वेडिंग की तैयारी की गई है। जिसमें बॉलीवुड (Bollywood) के तमाम बड़े दिग्गज शामिल हुए हैं। इन्हीं में से एक है रणवीर और दीपिका। रणवीर और दीपिका ने जामनगर आकर प्री वेडिंग में चार चांद लगा दिया।

प्री वेडिंग के दूसरे दिन भी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का जलवा छाया रहा। शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रही दीपिका का प्रेगनेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। जी हां, दीपिका और रणवीर शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं।

प्री वेडिंग के दूसरे दिन भी दिखा दीपिका का जलवा

जल्द मां बनने वाली दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का जलवा अनंत और राधिका की प्री वेडिंग फंक्शन में दिखाई दे रहा था। प्री वेडिंग फंक्शन के पहले दिन कॉकटेल पार्टी पर दीपिका ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन सबको हैरान कर दिया। इस ड्रेस में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं दूसरे दिन भी दीपिका ने जमकर धूम मचाए। फंक्शन में दीपिका रणवीर का धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस भी था। उन्होंने पति की फिल्म दिल धड़कने दो के गल्लां गूडियां गाने पर शानदार डांस परफॉर्मेंस किया। दूसरे दिन भी दीपिका का लुक काफी रॉयल और खूबसूरत था। उन्होंने ब्लैक बॉर्डर वाला खुबसूरत गोल्डन लहंगा केरी किया था। इस लुक को दीपिका (Deepika) ने न्यूड लिपस्टिक, मिनिमम मेकअप और हेवी ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया।

वहीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बात करें तो वह ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री कमाल लग रही थी और यह जोड़े काफी खूबसूरत भी लग रहे थे। बता दें कि रणवीर दीपिका मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की ग्रांड प्री वेडिंग फंक्शंस में अपना चार्म बिखेर रहे है। मॉम-टू बी दीपिका इस फंक्शन को जमकर एंजॉय करती दिख रही हैं।

साल 2018 में रचाई शादी

दीपिका (Deepika) और रणवीर (Ranveer) ने साल 2018 में शादी रचाई थी। शादी के करीब 6 साल बाद ये कपल माता-पिता बनने जा रहे हैं। वे सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के द्वारा दी थी।