शादी के बाद भी इन 6 जोड़ियों का नहीं ख़त्म हुआ लव अफेयर का साथ, जानिए इन जोड़ियों ने सात फेरों का कैसे बनाया ‘मजाक’

डेस्क : लोग अक्सर ही उन जोड़ियों को याद करते नहीं थकते जिनकी कहानी हर कहीं मशहूर हो। बता दें की बॉलीवुड ने कई ऐसे दिग्गज कलाकार दिए हैं जो आज भी लोगों को पसंद हैं ऐसे में कुछ दिग्गज कलाकार की शादियां हो गईं है, लेकिन उनकी पुरानी जिंदगी में जो शख्स मौजूद था वह शादी के बाद भी मौजूद रहा।

आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे ही दिग्गज कलाकारों के बारे में जिनको आप जानते तो ज़रूर होंगे लेकिन कभी उनके बारे में उनका अफेयर नहीं सूना होगा। इन जोड़ियों के प्यार के किस्से आज भी मशहूर हैं। ज्यादातर यह वह जोड़ियों हैं जो परदे पर आकर सिमट गईं।

अमिताभ बच्चन – रेखा : अमिताभ और रेखा के कंट्रोवर्सियल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को अब हर कोई जानने लगा है। लेकिन रेखा को प्यार के बदले सर गम के आंसू ही मिले हैं। जब रेखा और अमिताभ के अफेयर की शुरुआत हुई थी तो रेखा की जिंदगी में एकाएक बदलाव आए थे। न्यूज़ मीडिया की कई दावा करती हैं की अमिताभ रेखा को अपने दिल से नहीं निकाल पाइ हैं।

amitabh rekha

अमिताभ और रेखा के अफेयर की कहानी 1976 में फिल्म दो अंजाने के सेट पर शुरू हुई थी। तब अमिताभ शादीशुदा थे। अपने सीक्रेट रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में अमिताभ और रेखा एक दोस्त के बंगले में मिलते थे। गंगा की सौगंध (1978) की शूटिंग के दौरान, सेट पर रेखा के साथ दुर्व्यवहार कर रहा एक सह अभिनेता के ऊपर अमिताभ ने अपना आपा खो दिया था, और फिर दोनों का अफेयर सुर्खियों में आ गया था। दोनों ने अफेयर से इनकार किया, लेकिन यह साफ था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

आदित्य पंचोली – कंगना रनौत : आदित्य पंचोली और कंगना की मुलाक़ात तब हुई जब आदित्य पंचोली की शादी हो चुकी थी। कंगना रनौत तब फिल्मों में काम के लिए दर दर भटक रही थी। आदित्य पंचोली ने उस वक्त कंगना की की मदद की थी। मदद के तुरंत बाद उनको गैंगस्टर में काम मिल गया था। अचानक ही दोनों अख़बारों की सुर्ख़ियों में आने लग आगे थे। ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान, कंगना ने खुलासा किया कि आदित्य उनके ‘पिता की उम्र’ के हैं।

pancholi

वह उनको घर में नजरबंद रखेंगे और इन सबसे बचने के लिए उनके पास पहली मंजिल की खिड़की से बाहर कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। कंगना के सभी बयानों को पंचोली ने नकार दिया था। आदित्य पंचोली ने तुरंत सभी आरोपों का जवाब देकर कंगना को पागल लड़की कहा और कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी। साल 2008 में उन्होंने मुंबई मिरर को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अफेयर को स्वीकार किया था।

श्रीदेवी-बोनी कपूर : बोनी कपूर ने जब श्रीदेवी को देखा था, तब वह उनकी खूबसूरती पर मर मिटे थे। श्रीदेवी बोनी कपूर को इतनी पसंद आई की उनको तुरंत फिल्मों में काम मिलने लग गया। एक बार तो बोनी कपूर को श्री-देवी इतनी पसंद आ गई की वह उनसे मिलने के लिए स्विट्ज़रलैंड तक चले गए थे। बता दें जब यह सब कुछ हो रहा था तब बोनी कपूर की शादी हो चुकी थी और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर अपनी बिगड़ी हुई शादी की वजह श्रीदेवी को बताती हैं। बता दें की जब बोनी और श्रीदेवी की शादी हो गई थी, तब श्रीदेवी ने बोनी कपूर पर रोक लगा दी थी की वह अपने पुराने परिवार से नहीं मिलने जाएंगे।

sridevi

मलाइका-अर्जुन कपूर : मलाइका अरोरा खान की शादी अरबाज खान से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ने लगा था। वहीँ आज के समय में दोनों के रिश्ते किसी से छुपे नहीं हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस अनूठे रिश्ते के बारे में सब कुछ बता दिया है। शुरूआती समय में वह इस रिश्ते से राज़ खोलने में हिचकिचाते थे। लेकिन अब उनको किसी प्रकार का डर नहीं लगता है। बता दें की अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं।

arjun and malaika

कंगना – ऋतिक रोशन : जब क्रिश 3 फिल्म आई थी, तब ऋतिक और कंगना के चर्चे होने लगे थे। सुज़ेन खान से रिश्ता ख़त्म करने के दौरान मीडिया में ऋतिक और कंगना की बात ज़ोर शोर से होने लगी थी। दोनों के बीच प्यार की काफी चर्चा रही थी। विवाद इ-मेल से जुड़ा था , सीबीआई ने यह पता लगाया की कंगना ने 100 मेल से भी ज्यादा मेल ऋतिक को भेजे हैं। कंगना का कहना है की ऋतिक ने सुजैन खान से तलाक के बाद वादा किया था की वह उनसे शादी करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और उन्होंने शादी तो दूर कंगना को पहचानने से मना कर दिया। कंगना ने ऋतिक को सिली एक्स कहकर बुलाया था। वह एक इंटरव्यू में बताती हैं की पुराना बॉयफ्रेंड आपका ध्यान खींचने के लिए उलटी सीधी हरकत करता रहता है।

kanagana rithik

रानी मुख़र्जी – गोविंदा : एक इंटरव्यू में, जब रानी मुखर्जी से गोविंदा के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा की गोविंदा के साथ कोई भी हीरोइन काम करेगी वह उनके साथ प्यार में पड़ ही जाएगी और मैं कोई पहली नहीं हूं। इसके बाद उन्होंने कई नाम लिए जैसे नीलम, फराह, करिश्मा, रवीना, प्रीति … मैं सिर्फ एक बात जानती हूं, कि गोविंदा की तरह एक अच्छा दोस्त मिलना मुश्किल है।

rani and govinda

Leave a Comment