4 साल बाद एक साथ नजर आए कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर, जुगलबंदी से बांधा समाँ, वीडियो वायरल

टेलीविजन की दुनिया में कपिल शर्मा (Kapil Sharma), का एक बड़ा नाम है। आज भी कपिल शर्मा एक बेहद लोकप्रिय स्टैंड अप कॉमेडियन है, जिसे हर वर्ग के लोग देखना और सुनना पसंद करते हैं। कपिल शर्मा अपने शो में सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू करते है और दर्शकों और मेहमानों का भरपूर मनोरंजन करते है।

The Kapil Sharma Show में जब सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की एंट्री हुई तब कपिल और सुनील की जुगलबंदी को दर्शक काफी पसंद करने लगे। सुनील ग्रोवर के निभाए गए किरदार गुत्थी, खैराती लाल, डॉ मशहूर गुलाटी, खूब लोकप्रिय हुए जिसके बाद शो की TRP सातवें आसमान पर पहुँच गयी।

शो की सुपरहिट कराने में इन दोनों का बराबर का योगदान रहा है। लेकिन एक विवाद के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। जिसके बाद काफी दिनों तक शो बंद रहा। कपिल शर्मा काफी दिनों तक ब्रेक पर रहे। लेकिन दोनों के फैंस यही चाहते रहे कि ये दोनों एक हो जाए। कई बार मीडिया ने एक साथ आने की बात भी सुनील और कपिल से पूछी भी।

Netflix ने कराया मिलन: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक लंबे अरसे के बाद एक साथ एक मंच पर दिखाई देंगे जी हां यह दोनों ही कॉमेडी के महारथी नेटफ्लिक्स के एक शो के जरिए वापसी कर रहे हैं। उनके फैंस को उम्मीद है कि यह शो दोनों के लिए सुपर डुपर हिट साबित होगा। इसी मौके पर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ मंच भी शेयर करते नजर आए इन दोनों के अलावा अर्चना पूरन सिंह भी स्टेज पर मौजूद रही।

SUNFLOWER 2 में दिखाई देंगे सुनील ग्रोवर: अभिनेता सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद कई फ़िल्में और वेब सीरीज में काम किया। 1 मार्च को सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज सनफ्लावर का दूसरा सीजन रिलीज हो रहा है। जिसमें सुनील ग्रोवर ने एक मासूम लड़के सोनू का किरदार निभाया है। यह एक कॉमेडी ड्रामा मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज है।