‘कोई मिल गया’ का ‘बिट्टू सरदार’ अब हो गया जवान, स्मार्टनेस में दे रहा Hrithik Roshan को टक्कर!

रितिक रोशन (Hrithik Roshan) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की फिल्म “कोई मिल गया” (Koi Mil Gaya) काफी सफल रही थी। इस फिल्म के सारे गाने भी सुपर डुपर हिट रहे थे। कोई मिल गया (Koi Mil Gaya) में कई चाइल्ड आर्टिस्ट भी दिखाई दिए थे।

इन्ही में एक था बिट्टू सरदार का किरदार निभाने वाला छोटा बच्चा। जो इस फिल्म के जरिए काफी पॉपुलर हुआ। लोगों ने बिट्टू को खूब पसंद किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि “कोई मिल गया” (Koi Mil Gaya) में बिट्टू सरदार का किरदार निभाने वाला वह छोटा सा बच्चा अब क्या कर रहा है।

कोई मिल गया का पंजाबी लड़का

“कोई मिल गया” (Koi Mil Gaya) साल 2003 में रिलीज की गई थी। लोगों ने इस फिल्म पर जमकर प्यार लुटाया। 35 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 82 करोड़ से अधिक की कमाई की। फिल्म में रितिक रोशन (Hrithik Roshan) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) मुख्य भूमिका में थे। इतना ही नहीं रेखा,रजत बेदी, मुकेश ऋषि के साथ-साथ जॉनी लीवर ने भी मुख्य भुमिका निभाई थी।

फिल्म में बच्चा पार्टी भी दिखाई दी थी जिसमें से बिट्टू सरदार ने रोहित यानी कि रितिक रोशन (Hrithik Roshan) के बेस्ट फ्रेंड (Best Friend) की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से उस लड़के ने काफी लोकप्रियता हासिल की। लेकिन क्या आपको पता है कि अब वह बच्चा कैसा और कहां है? यदि नहीं तो आज हम आपको उस लड़के के बारे में सारी जानकारी देंगे। आपको बता दें कि उस लड़के का नाम अनुज शर्मा पंडित (Anuj Pandit Sharma) है।

क्या करते हैं अनुज पंडित

अनुज पंडित (Anuj Pandit) अब काफी बड़े और हैंडसम नजर आते हैं। उनकी तस्वीर देखकर आपको यकीन नहीं आएगा कि वे वहीं हैं जिन्होंने बिट्टू सरदार का किरदार निभाया था। अनुज शर्मा (Anuj Sharma) एक एक्टर तो हैं ही साथ ही साथ वे एक प्रोड्यूसर भी हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम “पागल पंक्ति फिल्म्स” हैं।

वे disney+ हॉटस्टार पर साल 2021 में आई फिल्म ‘बामिनी एंड बॉयज’ में नजर आ चूके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ‘परवरिश सीजन 2’ में भी काम किया है। इसके अलावा “आदत से मजबूर” में भी वे नजर आ चूके हैं।

सोशल मीडिया (Social Media) पर भी अनुज काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम (Instagram) पर उनके लाखों फैंस हैं। अनुज आप इतने हैंडसम हो गए हैं कि उनको पहचानना मुश्किल हो गया है। अक्सर वे अपनी तस्वीरों से अपने फैंस का दिल जीतते रहते हैं।