सुन लीजिये “मणिके मगे हिते” का बिहारी रैप वर्जन गाना, पता चल जाएगा क्यों हो रही है तारीफ -लोग बोले बादशाह से भी अच्छा गाया

डेस्क : इस वक्त इंटरनेट और सोशल मीडिया पर “मणिके मांगे हिते ” गाना बहुत ही ज्यादा फेमस हो रहा है। बता दें कि इस गाने को श्रीलंका की एक लड़की ने गाया है। श्रीलंका की इस लड़की का नाम योहानी डीसिल्वा है। इस गाने के टाइटल का मतलब है -मेरे दिल में। इसके बिहारी वर्शन गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। हर कोई इस पर अपनी रील्स बना रहा है और इंटरनेट पर छा जा रहा है। बता दें कि अब भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकर भी इस गाने पर रील्स बना रहे हैं।

ऐसे में इस गाने को हर कोई पसंद कर रहा है, सब लोग भोजपुरी रैप की तस्वीर और वीडियो शेयर कर रहे हैं। लोग इस गाने की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस गाने को अभिषेक जिप्सी ने गाय है। अभिषेक जिप्सी भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के बेहद ही फेमस म्यूजिक कंपोजर और रैपर हैं। लिट्टी चोखा तोरा खिलाड़ी गाने का भोजपुरी वर्जन इस वक्त लोगों को खूब पसंद आ रहा है बता दें कि यूट्यूब पर इस गाने को 116 मिलियन बार देखा गया है। यह गाना कई अन्य भाषाओं में डबिंग करके बनाया गया है।

comments

इस वक्त दोबारा से सोशल मीडिया पर लोग लिट्टी चोखा तोरा खिलाड़ी गाने को देखने लगे हैं।कमेंट करने वाले लोग गाने की तारीफ कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं ब्यूटीफुल सॉन्ग। वही एक यूजर ने लिखा भोजपुरी प्रोफेशनल तरीके से बेहद ही अच्छा लग रहा है। दिल्ली के एक युवक का कहना है कि बादशाह से भी अच्छा गाना तुम गाते हो। बता दें कि श्रीलंका की योहनी अब जल्द ही भारत में आने वाली है। इस वक्त वह हैदराबाद, तेलंगाना और हरियाणा के गुरुग्राम में आ सकती हैं।

Leave a Comment