Mahesh Bhatt ने पत्रकार के घर में देखी एक लड़के की तस्वीर, रातों-रात बना दिया उसे सुपरस्टार

महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) बॉलिवुड के उन डायरेक्टर्स में से हैं जिन्होंने कई लोगों को स्टार्स बनाया। उन्होंने बॉलिवुड (Bollywood) को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फ़िल्में दी। उनकी फ़िल्मों ने कई लोगों को पापुलैरिटी बनाया। बॉलिवुड के वो अभिनेता जिन्होंने 90 के दशक में खुब घूम मचाया। इस अभिनेता का नाम राहुल रॉय (Rahul Roy) है। शालिनी 1990 में राहुल रॉय (Rahul Roy) की फिल्म आशिकी (Aashiqui) रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ डालें।

राहुल रॉय (Rahul Roy) और अनु अग्रवाल (Anu Agarwal) की जोड़ी ने खूब जादू चलाया। 23 जुलाई को रिलीज हुई इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म आशिकी (Aashiqui) ने राहुल रॉय (Rahul Roy) को रातों-रात स्टार बना दिया। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी जिंदगी की इतनी अहम पिक्चर उन्हें कैसे मिली। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे मिली राहुल रॉय (Rahul Roy) को आशिकी पिक्चर।

कैसे मिली पिक्चर

उन दिनों की बात है एक बार किसी काम से महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) राहुल रॉय (Rahul Roy) के घर पहुंच गए। महेश भट्ट राहुल रॉय को फिल्म में साइन करने के लिए नहीं बल्कि उनकी मां इंदिरा रॉय से मिलने आए थे। उस समय इंदिरा रॉय (Indira Roy)एक मैगजीन राइटर थी। वे दोनों ड्राइंग रूम में बैठकर बातचीत करने लगे। उनकी बातें काफी लंबी चली। तभी महेश भट्ट की नजर दीवार पर टंगी एक तस्वीर पर पड़ी। उन्होंने इंदिरा रॉय से पूछा कि “तुम्हारा बेटा करता क्या है”? इंदिरा रॉय ने बताया कि वह मॉडलिंग करता है। उसके बाद उन्होंने इंदिरा रॉय से वादा किया कि वह उनके बेटे को लॉन्च करेंगे।

रातों-रात बन गए सुपरस्टार

आशिकी के रिलीज के बाद राहुल रॉय (Rahul Roy) रातों-रात सुपरस्टार बन गए मगर आशिकी (Aashiqui) फिल्म के बाद उनकी स्टारडम बरकरार नहीं रह पाई। उन्होंने कई फिल्में की मगर सारी फिल्में फ्लॉप साबित हुई एक बार फिर महेश भट्ट ने राहुल रॉय के डूबते करियर को सहारा देते हुए “जुनून” पिक्चर बनाया। और इस पिक्चर ने राहुल रॉय (Rahul Roy) के डूब के करियर को एक बार फिर से रफ्तार दिलाई। यह फ़िल्म सुपरहिट रही।

Leave a Comment