The Kashmir Files में दिखाई कश्मीरी लोगों पर अत्याचार की सच्चाई – भावुक ऑडियंस ने छुए निर्देशक के पैर

डेस्क : विवेक अग्निहोत्री की फिल्मद कश्मीर फाइल्स रिलीज हो चुकी है। हालांकि इसके पहले ही यह फिल्म काफी चर्चा बटोर चुकी है और इसके बाद अब दर्शकों में इस फिल्म को लेकर बहुत ही ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। यह कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों के ऊपर बेस्ड हैं। इसलिए इसमें काफी भावुक कर देने वाले सीन भी फिल्माए गए हैं।

अभिनेता दर्शन कुमार ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कई दर्शक काफी भावुक होते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्क्रीनिंग के बाद सभी बाहर निकल रहे होते हैं। तभी अचानक से एक महिला निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के पैर छूती है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाती और फूट-फूट कर रोने लगती है। वह कहती है कि आपके अलावा और कोई नहीं कर सकता था। आप आए तो मुझे लगा पैर छू लूं। आप हमारे लिए भगवान है। इसके अलावा अन्य दर्शक भी विवेक अग्निहोत्री को इस फिल्म के लिए धन्यवाद देते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में कश्मीर फाइल्स के एक्टर दर्शन कुमार भी आते हैं और महिला को गले से लगाते हैं। वह एक्टर को खूब आशीर्वाद देती और अच्छे भविष्य की कामना करती है। अभिनेता दर्शन कुमार ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, दिल से जो आता है दिल को छू जाता है। द कश्मीर फाइल्स अब आपकी फिल्म है। विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म की कहानी को बयां करती है। रिलीज के पहले भी या फिर विवादों में फंसी थी। रिपोर्ट के अनुसार इसके कारण फिल्म के कई सींस पर कैंची भी चली है। इसका में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, भाषा सुलंबी, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कलाकार है।

Leave a Comment