चर्चित भोजपुरी सिंगर के पास 21 Kg का गांजा बरामद, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा..

न्यूज डेस्क : इन दिनों सोशल मीडिया पर भोजपुरी गायकों ने अपने आपसी विवाद को लेकर काफी सुर्खियां बटोरा है। वहीं अब भोजपुरी के एक गायक बड़े विवाद में घिर गए। दरअसल 21 किलोग्राम गांजा रखने के जुर्म में एक भोजपुरी गायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारी मात्रा में गांजा को पश्चिमी दिल्ली के इंदरपूरी क्षेत्र से पुलिस ने जप्त किया है।

इस मशहूर भोजपुरी गायक का नाम विनय शर्मा है। विनय शर्मा भोजपुरी में सौ से अधिक गाना पेश कर चुका हैं। इनके गायकी के लोग भारी तादाद में प्रशंसक हैं। पुलिस ने बताया कि नारकोटिक्स सेल को गांजा की सूचना मिली। इसके बाद एक जाल बिछाया गया। इस छानबीन में 21 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गायक विनय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गांजा के संबंध में नारकोटिक्स सेल के मुखबिर ने सूचना दी। जिसके बाद नारकोटिक्स स्क्वाड पूरे दलबल के साथ इंदरपुरी स्थित 21 किलोग्राम गांजा पकड़ा। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि गायक विनय शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। भोजपुरी के सिंगर के पास इस मात्रा में गांजा कैसे आया। इस पर खोजबीन जारी है।भोजपुरी इंडस्ट्री इस खबर से एक बार फिर विवाद में आ गया है। बता दें कि विनय शर्मा भोजपुरी के लिए कई सालों से गाते आ रहे हैं। दिनेश शर्मा मूल रूप से बिहार के सिवान के रहने वाले हैं।

Leave a Comment