गजब! 24 साल की महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, सभी बच्चे बिल्कुल स्वस्थ..

डेस्क : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में एक 24 साल की महिला ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। शुक्रवार की शाम को एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के लिए एडमिट हुई महिला को डॉक्टरों की एक टीम ने ऑपरेशन के बाद एक बेटा और 3 बेटियों का जन्म कराया है। 4 बच्चों के एक साथ जन्म लेने पर यह खबर जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पूरी तरह स्वस्थ हैं चारों नवजात व मां : बाराबंकी जिले के नगर क्षेत्र में शुक्लाई गांव की निवासी मोहम्मद आलम की 24 वर्षीय पत्नी नूर आलम बीते शुक्रवार शाम को पल्हरी स्थित निजी अजंता हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। जिसे डॉक्टर अबरार ने भर्ती करा कर 3 बेटियों और एक बेटे की एक साथ डिलीवरी करवा दी डॉक्टर अबरार के अनुसार जन्म लेने वाली एक बेटी का वजन 1 kg 100 ग्राम और बेटे व 2 बेटियों का वजन 1-1 किग्रा है जो कि पूरी तरह से स्वस्थ है। इनको फ़िलहाल NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड में नार्मल ऑक्सीजन पर रखा गया है। इससे पहले इसी अस्पताल में 29 अप्रैल 2020 को यहां सूरत गंज इलाके के कुतलुपुर गांव में अनीता गौतम ने दूसरी नार्मल डिलेवरी के दौरान ही 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया था।

परिवार में खुशी की लहर : एक साथ 4 बच्चों के जन्म देने वाली महिला नूर आलम के परिवार में चार गुना खुशी बढ़ा दी। बच्चों की दादी जान बताती है कि बहू ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। जिनमें 3 बेटियां और एक बेटा शामिल है। बच्चों की दादी बताती हैं कि बेटे मोहम्मद आलम की 7 महीने पहले 21 नवंबर को ही शादी हुई थी। 4 नवजात बच्चों का पिता मोहम्मद आलम कुवैत में कमाता है। जो पिछले साल कोरोना और लॉकडाउन के चलते वह वापस गांव शुक्लाई आ गया और यहां नूर आलम से शादी की थी। जहां शादी के 7 महीनें बाद ही उसकी गर्भवती पत्नी ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है

Leave a Comment