केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari का ऐलान, जल्द ही लांच होंगे इलेक्ट्रिक ट्रक, ट्रेक्टर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के पुणे में वसंत दादा चीनी संस्थान में आयोजित राज्यस्तरीय चीनी सम्मेलन 2022 कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने इस दौरान देश को एथेनॉल और मेथनॉल जैसे वैकल्पिक स्त्रोतों के उपयोग करने की बात कही। साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इलेक्ट्रिक कारो, इलेक्ट्रिक स्कूटरों,इलेक्ट्रिक बसों के बाद हम जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और ट्रकों को लॉन्च करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि एथेनॉल और मेथनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन स्त्रोतों के साथ साथ इलेक्ट्रिक ही भारत का भविष्य हैं। मुझे याद हैं जब मैंने 3 साल पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल की बात कही थी लोगों ने काफी सवाल पुछे थे। कैसे संभव होगा? लेकिन अब इन्ही ई वाहनों की डिमांड बढ़ी हैं। लोग अब इन ई वाहनों के इंतज़ार में हैं।

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत हैं इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड की वजह : अंतरष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों की बढ़ोतरी से ही इन ई वाहनों की डिमांड बाजार में तेज हुई हैं। पेट्रोल डीजल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। जिससे आम आदमी से लेकर औद्योगिक कार्य भी काफी प्रभावी हो रहे हैं इनकी बढ़ती कीमतों की वजह से महंगाई कम होने का नाम ही नही ले रही हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कई बार अपने भाषणों में कहा हैं कि हने पेट्रोल डीजल पर अपनी निर्भरता छोड़नी होगी भविष्य में इनको दामों में कमी के कोई आसार नही हैं इसके किये भारत सरकार ने कुछ जरूरी कदम भी उठाए हैं। देश मे चीनी के निर्यात को बैन करके, गन्ने की मदत से शुगर मिलो में एथेनॉल तैयार की जा रही हैं। धीरे धीरे इस इथेनॉल और मेथनॉल को पेट्रोल और डीजल से रिप्लेस कर दिया जाएगा।

Leave a Comment