नशे में धुत्त होकर लड़की Army Jeep को करने लगी Kick – दिया जवान को धक्का – Video Viral

डेस्क : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर सभी हैरान रह गए हैं, बता दें की एक लड़की सड़क पर आकर आर्मी की जीप को लात से मारने लगती है। ऐसे में सभी लोग उसके आसपास भीड़ लगाके उसको एकटक देखने लगते हैं, बता दें कि इसी बीच एक शख्स महिला का वीडियो बना लेता है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला को किसी भी चीज की चिंता नहीं है।

वीडियो में देखा जा सकता है की लड़की आर्मी की जीप को लात मार रही है। इसी बीच जब जीप से आर्मी के जवान निकलते है और उसको रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन लड़की उनको भी धक्का दे देती है। यह वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। इस घटना को देखते ही आसपास के लोग हैरान रह जाते हैं। लड़की के ऊपर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। लड़की के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल यह बताया जा रहा है कि सेना की तरफ से इस लड़की पर किसी भी तरह से शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लोगों ने इंटरनेट पर इस लड़की की तुलना लखनऊ गर्ल से की है।

Leave a Comment