गजब! ये है 50 हजार रु का मुर्गी का अंडा, जानिए – ऐसा क्या है खास ?

डेस्क : एक रेस्क्यू की गई मुर्गी के एक अंडे से 500 पाउंड (50,000 रुपये) ऑनलाइन कमाए जा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये अंडा लाखो करोड़ो नही बल्कि अरबों अंडों में से एक है। आपको बता दें कि ब्रिटेन में एक परिवार ने अपने घर में एक पूरी तरह से गोल अंडा देखा और दंग ही रह गये। अंडे को सबसे पहले परिवार की ही एक सदस्या एनाबेल मुल्काही ने देखा, जो पिछले 20 सालों से अपने ही घर में रेस्क्यू मुर्गियां पाल रही हैं।

किस पक्षी का हैं ये अंडा : ये परिवार UK के वेस्ट ऑक्सफ़ोर्डशायर इलाके में रहता है। पक्षियों को बचाने का एनाबेल मुल्काही का शौक उनके बच्चों और बाकी परिवार के सदस्यों में भी आ गया है। मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार वे उनका परिवार अधिक से अधिक पक्षियों को रेस्क्यू है। उन नए रेस्क्यू पक्षियों में से एक का नाम ट्विन्स्की है, जिसका नाम एनाबेल मुल्काही की बेटियों में से एक के नाम पर रखा गया है। यही वह पक्षी है जिसने पूरी तरह से गोलाकार सा अंडा दिया था।

अरबों में हैं एक अंडा : ये खास गोल अंडा मिलने के बाद, एनाबेल मुल्काही ने इसके लिए गूगल पर सर्च किया और पाया कि ऐसे अंडे की संभावना ‘एक अरब में एक’ की होती है। एनाबेल मुल्काही ने कहा, यह इतनी पूरी तरह गोल है कि यह ‘टेबल पर मार्बल की तरह लुढ़क भी सकता है। वे इसे गुगल कर ही रही थी तभी यह पाया कि यह एक अरब में एक है। यह वास्तव में बहुत अजीब है। उन्हें इसके लिए दो बार चेक करना पड़ा। वे इसे संगमरमर की तरह टेबल पर रोल भी कर सकती हैं।

Leave a Comment