देश में अगर चायवाले का बेटा PM बन सकता है तो वैद्य का बेटा क्यों नहीं – जदयू MLC संजय सिंह ..

डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद को PM मेटेरियल बताने से लगातार इनकार कर रहे हैं। CM से जब PM पद की रेस में होने का सवाल पूछा जाता है तो वे आसानी से हाथ जोड़ लेते हैं। हर बार यही जवाब देते हैं कि PM बनने का उनका कोई इरादा नहीं है। लेकिन उनकी पार्टी के अन्य नेता हर मौके पर नीतीश कुमार को PM बनाने की फिल्डिंग से नहीं चुकते हैं। नई दोस्ती के बाद RJD के बड़े नेता भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को PM बना देने की हरबड़ी में हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बाद उनके भाई और बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव भी चाचा नीतीश कुमार को PM बनाने की बात कह चुके हैं।

JDU में उपेंद्र कुशवाहा, ललन सिंह और अन्य नेताओं के बाद विधान पार्षद संजय सिंह ने भी इस कतार में खुद को शामिल करा लिया हैं। उन्होंने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को PM मेटेरियल बताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। संजय सिंह ने अभी तक नीतीश कुमार को PM मेटेरियल बता चुके सभी नेताओं को पीछे छोड़ दिया। JDU विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि जब चायवाले का बेटा देश का PM बन सकता है तो एक वैद्य का बेटा जो इंजीनियर भी है, वह देश का PM क्यों नहीं बन सकता है। पूरा देश आज नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है। यहां चाय वाले का बेटा कहने से संजय कुमार सिंह का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ है।

Leave a Comment