रेल यात्रियों को टिकट किराया में मिलती है 55% की छूट! जानिए- विस्तार से….

Indian Railway Updates : भारत में यात्रा का सबसे बड़ा माध्यम रेलवे है। प्रतिदिन 2.5 करोड़ यात्री रेलवे से यात्रा करते हैं। यात्रियों की संख्या का आंकड़ा सालाना 700 करोड़ से ज्यादा है। यानी हर साल 700 करोड़ यात्री रेलवे से यात्रा करते हैं।

रेलवे से यात्रा करने का कारण यह भी है कि यह सस्ता और आरामदायक है। रेल मंत्री अश्विनी चौबे ने बड़ा दावा किया है। दावे के मुताबिक सरकार यात्री से टिकट की कीमत का सिर्फ 45 फीसदी हिस्सा लेती है। इसका मतलब है कि सरकार की ओर से एक टिकट पर 55 फीसदी की छूट दी जाती है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

यात्रियों को 55 फीसदी की बचत कराता है रेलवे

रेलवे की किराया संरचना और उसकी सेवाओं का जिक्र करते हुए वैष्णव ने कहा कि हर साल लगभग 700 करोड़ लोग रेलवे से यात्रा करते हैं। लगभग 2.5 करोड़ यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। किराए की संरचना की बात करें तो हम यात्रियों से टिकट पर 45 फीसदी ही लेते हैं। यात्री को एक टिकट पर 55 फीसदी तक छूट देते हैं।

मंत्री ने कहा कि हमने अमृत भारत ट्रेन डिजाइन की है, जो विश्वस्तरीय ट्रेन है। इसके जरिए महज 454 रुपये के खर्च में 1,000 किलोमीटर की यात्रा की जा सकती है। वैष्णव ने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में कम से कम 1,000 नई पीढ़ी की अमृत भारत ट्रेनों का निर्माण करेगा और 250 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने वाली ट्रेन के निर्माण पर काम चल रहा है।