बदल जाएगा ‘जबलपुर’ का नाम! जानिए- अब किस नाम से जानेंगे आप!

डेस्क : देश के कई राज्यों में शहरों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश में शहरों के नाम बदलने वाली पहली सरकार योगी सरकार थी। इसके बाद असम समेत कई राज्यों में शहरों के नाम बदले गए।

इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश के जबलपुर का नाम बदला जा सकता है। दरअसल, जबलपुर के मेयर जगत सिंह अन्नू ने जबलपुर का नाम जबालीपुरम करने का प्रस्ताव रखा है।

इसके लिए संतों के नेतृत्व में सीएम मोहन यादव से इस मामले पर चर्चा की जाएगी। वे सीएम से मिलकर जबलपुर का नाम बदलने का अनुरोध करेंगे। नगर निगम जबलपुर की महापौर परिषद की बैठक में फैसला लिया गया कि शहर का नाम बदला जाएगा। महापौर जगत सिंह अन्नू ने कहा कि जबलपुर से कोई मतलब नहीं है। यह भूमि माँ नर्मदा के तट पर जाबालि ऋषि की भूमि है। इसलिए शहर का नाम जाबालिपुरम रखा जाना चाहिए।’

ऋषि जाबालि का शहर से क्या संबंध है?

जबलपुर का नाम जाबालि ऋषि के नाम से जोड़ा जा रहा है। इस शहर का उल्लेख रामायण के साथ-साथ नौ पुराणों और महर्षि जाबालि द्वारा लिखित जाबालदर्शन उपनिषद में भी मिलता है।

रामायण के अनुसार, ऋषि जाबालि अपने भाई भरत के साथ भगवान कामदेव से वनवास छोड़कर अयोध्या लौटने का अनुरोध करने गए थे। महापौर का कहना है कि जबलपुर से कोई मतलब नहीं है। ऐसे में शहर का नाम जाबालि ऋषि के नाम पर रखा जाना चाहिए। अब देखना यह है कि उनके प्रस्ताव पर विचार होता है या नहीं।