Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

पीएम मोदी ने क्यों किया राजा महेंद्र प्रताप सिंह को याद – फटाफट जानें इनका गौरवान्वित करने वाला इतिहास

डेस्क : भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा एक ऐसी शख्सियत का नाम लिया गया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। बता दें की उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह का नाम लिया था। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। बता दे की यह एक ऐसी शख्सियत है, जिनका नाम ग्लोबल पीस अवॉर्ड के लिए घोषित किया गया था।

महेंद्र प्रताप सिंह का जन्म 1 दिसंबर 1886 को हुआ था। वह एक ऐसी शख्सियत थी जो अब तक गुमनामी में जी रही थी। बता दें कि आज की आधुनिक किताबों में महेंद्र प्रताप सिंह का नाम नहीं है। राजा महेंद्र प्रताप ने 1915 में अंग्रेजों के खिलाफ रहते हुए काम किया था और महेंद्र प्रताप सिंह ने अंग्रेजों के विरुद्ध सरकार बना ली थी, लेकिन यह सरकार उन्होंने भारत में रहते हुए नहीं बल्कि अफगानिस्तान में बनाई थी। इस वक्त भारत आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है। इस महोत्सव के तहत देश के लोग सभी महान शख्सियत को याद कर रहे हैं, जो इतिहास में गुमनामी के पन्नों में खो गई है।

राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनवाने के लिए 3.8 एकड़ की जमीन उपलब्ध करवाई थी। वह उत्तर प्रदेश के जाट कम्युनिटी से आते हैं। अब यह विवाद तूल पकड़ता नजर आ रहा है, बता दें कि उत्तर प्रदेश में इलेक्शन है। लोगों का मानना है कि इलेक्शन में फेरबदल करने के लिए इस मुद्दे को उठाया गया है। वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में किसी भी प्रकार से उनकी फोटो और कक्ष तैयार नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि भारत सरकार यहां पर राजनीति कर रही है।

ये भी पढ़ें   Odisha Train Accident: ओडिशा हादसे के बाद न बढ़ाएं फ्लाइट का किराया- एयरलाइंस को सरकार का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *