Miss World 2024 में भारत को रिप्रजेंट करेगी Sini Shetty? 2022 बनी थीं Miss India…

Sini Shetty Miss World 2024 : आप सभी को बता दें कि करीब 28 साल बाद भारत मिस वर्ल्ड (Miss World) कंपटीशन की मेजबानी कर रहा है। इस बार दिल्ली में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। फरवरी महीने से शुरू हुए मिस वर्ल्ड (Miss World) कंपटीशन का फाइनल 9 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के लिए दुनिया भर से 117 सुंदरियां भारत आ चुकी हैं। आप लोगों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि इस बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को कौन रिप्रेजेंट कर रहा है? तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

कौन कर रहा है Miss World प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट

इस बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। आपको बता दें कि सिनी शेट्टी (Sini Shetty) साल 2022 के मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। 31 खूबसूरत सुंदरियों को पछाड़ कर सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का क्राउन अपने नाम किया था।

इस बार सिनी शेट्टी (Sini Shetty) मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट करती दिखाई दे रही हैं। इन दिनों हर तरफ उनकी चर्चा है। सिनी शेट्टी का जन्म साल 2003 में मुंबई में हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई मुंबई से ही की है। सिनी शेट्टी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है।

एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर है सिनी

सिनी ने चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) की डिग्री भी ली है। इसके अलावा वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। सिनि ने चार वर्ष की उम्र से भरनाट्यम की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। सिनी शेट्टी (Sini Shetty) सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

अपनी खूबसूरत तस्वीरों से वह अपने फैंस का दिल हमेशा जीत लेती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। सिनी के फैंस उन्हें मिस वर्ल्ड (Sini Shetty) का क्राउन पहनते देखना चाहते हैं। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा की सिनी शेट्टी 9 मार्च को मुंबई में होने वाले मिस वर्ल्ड के फाइनल में अपने फैंस के उम्मीदों पर खड़ी उतरती है या नहीं।